Kamindu Mendis: श्रीलंका का हीरो बना ये बैटर, शतक जड़कर न्यूजीलैंड को दिया करारा जवाब 

Kamindu Mendis: कामेंदू मेंडिस ने न सिर्फ श्रीलंका की लड़खड़ाती पारी को संभाला बल्कि शानदार शतक भी लगाया।;

Update: 2024-09-18 14:55 GMT
Kamindu Mendis
Hero of Sri lanka
  • whatsapp icon

Kamindu Mendis: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट गाले में खेला जा रहा। टेस्ट के पहले दिन लंका की बल्लेबाजी ध्वस्त हो गई। कीवी गेंदबाजों के सामने टॉप ऑर्डर फेल हो गया। पथुम निसांका दिमुथ करुणारत्ने, दिनेश चांदीमल के विकेट जल्दी गिर गए। 

इसके बाद कामेंदू मेंडिस ने एक छोर संभाला और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने शानदार 114 रनों की पारी खेलते हुए शतक लगाया। वहीं, दूसरी तरफ कुशल मेंडिस ने भी कामेंदू मेंडिस का बखूबी साथ निभाया। कुशल ने अर्धशतक जड़ा। दोनों की सूझबूझ से श्रीलंका अच्छे स्कोर तक पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें: हादसे की बुरी यादों को भुलाया, क्रिकेट में जबरदस्त कमबैक; अब 632 दिन बाद टेस्ट में वापसी करेगा ये बैटर

पहले दिन का खेल खत्म होने तक लंका ने 7 विकेट के नुकसान पर 302 रन बनाए हैं। रमेश मेंडिस और प्रबथ जयसूर्या क्रीज पर नाबाद हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा श्रीलंका की तरफ से कोई बल्लेबाजी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। पथुम निसांका 27 रन, दिनेश चांदीमल 30 रन और एंजिलो मैथ्यूज ने 36 रन बनाए।   

कीवी गेंदबाजों का कहर  
न्यूजीलैंड की तरफ से न्यूजीलैंड की तरफ से विलियम ओ' राउरके ने सबसे अधिक 3 विकेट चटकाएं। उन्होंने मेजबान टीम को शुरुआती झटके दिए। दिमुथ करुणारत्ने, पथुम निसांका और एंजिलो मैथ्यूज के विकेट लेकर श्रीलंका की कमर तोड़ दी। वहीं, ग्लेन फिलिप्स को 2 विकेट मिले। इसके अलावा कप्तान टिम साउदी और एजाज पटेल को 1-1 सफलताएं मिली।

Similar News