Himmat Singh: कौन हैं हिम्मत सिंह, जिन्होंने IPL 2025 में किया डेब्यू? घरेलू मैचों में मचा चुके हैं धमाल

Himmat Singh: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलियाई स्टार मिचेल मार्श की जगह दिल्ली के युवा बल्लेबाज हिम्मत सिंह को मौका दिया है।;

Update:2025-04-12 16:48 IST
Himmat SinghHimmat Singh IPL debut
  • whatsapp icon

Himmat Singh: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलियाई स्टार मिचेल मार्श की जगह दिल्ली के युवा बल्लेबाज हिम्मत सिंह को मौका दिया है। मार्श अपनी बीमार बेटी की देखभाल के लिए इस मैच से अनुपस्थित हुए। 28 वर्षीय हिम्मत सिंह ने आईपीएल 2025 में अपना डेब्यू किया। सिंह घरेलू क्रेकेट में शानदार प्रदर्शन के लिए जानते हैं।

कौन हैं हिम्मत सिंह?
हिम्मत सिंह ने 55 टी20 मैचों में दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें उन्होंने 133 के स्ट्राइक रेट से 917 रन बनाए हैं। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के 2024 सीजन में 8 पारियों में 148 के स्ट्राइक रेट से 197 रन बनाए। इसके अलावा, हिम्मत सिंह ने दिल्ली प्रीमियर लीग में भी शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने 10 पारियों में 381 रन बनाए, जो केवल प्रियांश आर्य और आयुष बडोनी से पीछे हैं। प्रियांश आर्य ने आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ पंजाब किंग्स के लिए शतक जड़कर पहले ही बड़ी छाप छोड़ दी है। अब देखना होगा कि क्या हिम्मत सिंह भी आईपीएल 2025 में अपनी छाप छोड़ पाएंगे?

मिचेल मार्श की अनुपस्थिति में हिम्मत सिंह को मिला यह मौका LSG के लिए एक बड़ा दांव साबित हो सकता है। मार्श इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं और ऑरेंज कैप रेस में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 5 मैचों में 265 रन बनाए हैं। ऐसे में हिम्मत सिंह पर टीम की उम्में पूरी करने की बड़ी जिम्मेदारी है।

LSG vs GT: प्लेइंग XI
लखनऊ सुपर जायंट्स:
निकोलस पुरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान), हिम्मत सिंह, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश राठी, आकाश दीप, अवेश खान, रवि बिश्नोई।
इम्पैक्ट प्लेयर: आयुष बडोनी, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शमार जोसेफ।

गुजरात टाइटन्स: शुबमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, वाशिंगटन सुंदर, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अर्शद खान, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा, महिपाल लोमरोर, निशांत सिंधु, अनुज रावत, जयंत यादव।

Similar News