Logo
Mayank Yadav: मयंक यादव का टी20 डेब्यू शानदार रहा। उन्होंने अपना पहला ओवर मेडन फेंका। दूसरे ओवर में अपना पहला विकेट चटका दिया।

Mayank Yadav T20I Debut: भारत-बांग्लादेश के बीच ग्वालियर के माधवराव सिंधिया स्टेडियम में पहला टी20 मैच खेला जा रहा है। भारत ने 2 खिलाड़ियों को डेब्यू कराया है। पहला नाम तेज गेंदबाज मयंक यादव और दूसरा नाम नीतीश कुमार रेड्डी।  मयंक यादव ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार डेब्यू किया। उन्होंने अपना पहला ओवर में मेडन फेंका। पहली गेंद से उनकी गेंद में रफ्तार दिखी। मयंक यादव ने लगातार 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदें फेंकी। उनकी सबसे तेज गेंद 149.99 किलोमीटर प्रति घंटा रही। 

रफ्तार और पैनापन से लबरेज मयंक यादव की गेंदों को खेलना बांग्लादेश के बल्लेबाजों की बस की बात नहीं दिखीं। उन्होंने दूसरे ओवर में मेहमदुल्लाह को आउट कर दिया। बल्लेबाज ने यादव की रफ्तार भरी ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को खेलने का प्रयास किया, जो सफल नहीं रहा और गेंद सीधे फील्डर के हाथों में आ गई। हालांकि उनका तीसरा ओवर थोड़ा महंगा रहा। मयंक यादव ने अपने 4 ओवर के कोटे में 21 रन खर्च करके 1 विकेट निकाला। उन्होंने अपना दूसरा ओवर मेडन फेंका। 

भारत बांग्लादेश के बीच पहले टी20 में बांग्लादेश की पारी लड़खड़ा गई। टीम ने 100 रन के अंदर 7 विकेट गंवा दिए। पूरी बांग्लादेश की टीम 129 रन पर सिमट गई। अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट चटकाए। मयंक यादव, हार्दिक पांड्या और वॉशिंग्टन सुंदर ने 1-1 विकेट चटकाया।  

CH Govt jindal steel jindal logo hbm ad
5379487