Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर ने चौंकाया, स्टार खिलाड़ियों से भरी मुंबई को तीसरे दिन हराया; युद्धवीर सिंह प्लेयर ऑफ द मैच 

J&K Lost Mumbai in Ranji Trophy
X
J&K Lost Mumbai in Ranji Trophy
mumbai vs jammu kashmir: रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर ने खेल के तीसरे दिन मुंबई को 5 विकेट से हरा दिया। युद्धवीर सिंह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

mumbai vs jammu kashmir: रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर ने मुंबई को 5 विकेट से हरा दिया। तीसरे दिन मुंबई ने जम्मू कश्मीर को 205 रन का लक्ष्य दिया, जिसे जम्मू की टीम ने 49 ओवर की बल्लेबाजी करके हासिल कर लिया। अपने घर में जम्मू कश्मीर ने मुंबई को दूसरी बार हराया है। सितारों से भरी मुंबई को जम्मू कश्मीर ने शिकस्त देकर सभी क्रिकेट फैंस को चौंकाया है। जेएंडके के युद्धवीर सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने मैच में 7 विकेट चटकाए और पहली पारी में 20 रन बनाए।

जम्मू कश्मीर के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी की। ओपनर शुभम खजुरिया ने 45 रन बनाए। इसके अलावा यावर हसन 24, विव्रांत शर्मा 38, अब्दुल समद 24, कप्तान पारस डोगरा ने 15 रन बनाए। अबिद मुश्ताक 32 और कन्हैया वाधवा 19 ने 46 रन की पार्टनरशिप करके अपनी टीम को जीत दिला दी।

इससे पहले मुंबई के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने शतक ठोका। उन्होंने 119 रन की पारी खेली। वहीं, तनुष कोटियन ने 62 रन बनाए थे। इसकी बदौलत ने मुंबई ने जम्मू-कश्मीर को 205 रन का लक्ष्य दिया। जम्मू के बल्लेबाजों ने लक्ष्य के सामने आक्रामक रणनीति अपनाई और तेजी से बल्लेबाजी की।

पहली पारी में मुंबई 120 रन पर ढेर हो गई थी। इसके जवाब में जम्मू कश्मीर की टीम 206 रन बना पाई। इस आधार पर जम्मू को 86 रन की बढ़त मिली। हालांकि मुंबई ने वापसी की और अपनी दूसरी पारी में 290 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें शार्दुल ठाकुर के 119 रन और तनुष कोटियन के 62 रन शामिल हैं। इसके अलावा मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और अजिंक्य रहाणे जैसे दिग्गज बल्लेबाज रन नहीं बना पाए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story