New Zealand Cricket Team: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए 20 अक्तूबर, 2024 की तारीख इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई। 12 घंटे के भीतर न्यूजीलैंड ने दो ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मेंस टीम ने 36 साल बाद भारत को उसी के घर में टेस्ट में हराया तो वहीं महिला क्रिकेट टीम पहली बार टी20 विश्व कप जीतने में कामयाब रही। महिला टीम ने दुबई में खेले गए टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 32 रन से हराया। 

महिला टी20 विश्व कप 2009 से खेला जा रहा और 2010 में न्यूजीलैंड पहली बार फाइनल में पहुंचीं थी, तब महज 3 रन से वो खिताब जीतने से चूक गई थी। उस समय ऑस्ट्रेलिया ने उसे हराया और अब जाकर कीवी टीम का टी20 विश्व कप जीतने का सपना पूरा हुआ, वो भी 16 साल बाद।