WPL 2024 Auction: MI से जुड़ीं 4 खिलाड़ी, मालकिन नीता अंबानी ने किया गर्मजोशी से स्वागत

WPL 2024 Auction: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2024) के मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस (MI) ने 4 खिलाड़ी खरीदे। एमआई की मालकिन नीता अंबानी ने टीम में प्लेयर्स का स्वागत किया।;

By :  Desk
Update:2024-12-16 16:27 IST
नीता अंबानी ने किया खिलाड़ियों का स्वागतNeeta Ambani Welcome 4 Players in MI at WPL Auction
  • whatsapp icon

WPL 2024 Auction: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2025) का मिनी ऑक्शन शुक्रवार को हुआ। इसमें मुंबई इंडियंस ने 2.20 करोड़ रुपए खर्च करके 4 खिलाड़ी खरीदे। इसमें 1 विदेशी और 3 देशी खिलाड़ी शामिल हैं। सबसे ज्यादा पैसे जी कमलिनी पर 1.60 करोड़ खर्च किए। MI की मालकिन नीता मुकेश अंबानी ने मुंबई इंडियंस की नई महिला टीम बनने पर खुशी जाहिर की है।

रविवार को बेंगलुरू में नीलामी के बाद नीता अंबानी ने कहा- आज हमने जो टीम बनाई है, उससे हम सभी बहुत खुश और संतुष्ट हैं। मुझे कमलिनी, नादिन डी क्लार्क, संस्कृति गुप्ता और अक्षिता माहेश्वरी के मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा बनने पर गर्व है।

4 नए खिलाड़ी जिन्हें मुंबई इंडियंस में शामिल किया गया है, उनमें तमिलनाडु की 16 वर्षीय कमलिनी अंडर 19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की ऑलराउंडर नादिन डी क्लार्क, मध्य प्रदेश की ऑलराउंडर संस्कृति गुप्ता और राजस्थान की तेज गेंदबाज अक्षिता माहेश्वरी को शामिल हैं।

नीता अंबानी ने नई खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि हम मुंबई इंडियंस परिवार में आपका हार्दिक स्वागत करते हैं। मुंबई इंडियंस हमेशा युवा प्रतिभाओं की खोज और विकास करने की कोशिश करता रहा है। पिछले साल, हमने नीलामी में संजना को चुना था। उसे टीम इंडिया के लिए खेलते देखना अद्भुत है।

मुंबई इंडियंस ने जी कमलिनी को भी टीम में शामिल करने में कामयाबी हासिल की है। कमलिनी को मुंबई इंडियंस में शामिल करते हुए नीता ने कहा- इस साल हम 16 वर्षीय कमलिनी को लेकर बहुत उत्साहित हैं। पिछले कुछ समय से हम उनके खेल पर नजर रख रहे थे और वह एक बहुत ही रोमांचक नई प्रतिभा है।

Similar News