Nitish Reddy: 'फ्लावर नहीं, फायर है...' नीतीश रेड्डी ने पहली फिफ्टी ठोक पुष्पा अंदाज में मनाया जश्न, BCCI की पोस्ट वायरल
Nitish Reddy fifty: नीतीश कुमार रेड्डी एक बार फिर टीम इंडिया के लिए संकटमोचक साबित हुए। उन्होंने मेलबर्न टेस्ट में मुश्किल में फंसी टीम इंडिया को फॉलोऑन से बचाया और अपना पहली इंटरनेशनल फिफ्टी ठोकी। इसके बाद से बीसीसीआई की पोस्ट वायरल हो रही।
Nitish Reddy maiden international fifty: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट के तीसरे दिन नीतीश कुमार रेड्डी की दमदार पारी के दम पर भारत ने आखिरकार फॉलोऑन टाल दिया। नीतीश ने अपने इंटरनेशनल और टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक ठोका। उन्होंने चौके से अपनी फिफ्टी पूरी की और इसके लिए 81 गेंद ली। इसके बाद नीतीश ने पुष्पा फिल्म के हीरो अल्लू अर्जुन के स्टाइल में अपने अर्धशतक का जश्न मनाया।
बीसीसीआई ने भी नीतीश रेड्डी की फिफ्टी को लेकर अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से मजेदार पोस्ट शेयर की। इसमें लिखा, फ्लावर नहीं, फायर है!। बता दें कि ये पुष्पा फिल्म के हीरो अल्लू अर्जुन का मशहूर डायलॉग है और फिलहाल भारत में ये फिल्म धूम मचा रही है।
फ्लावर नहीं फायर है! 🔥
— BCCI (@BCCI) December 28, 2024
Nitish Kumar Reddy brings up his maiden 50 in Test cricket and unleashes the iconic celebration. 👏
Follow live: https://t.co/njfhCncRdL#TeamIndia pic.twitter.com/4aNqnXnotr
21 साल के नीतीश रेड्डी जब बल्लेबाजी के लिए उतरे थे, तब भारत पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा था। लेकिन, उन्होंने समझदारी से बल्लेबाजी की और रवींद्र जडेजा के साथ पहले 30 और फिर वॉशिंगटन सुंदर के साथ शतकीय साझेदारी कर भारत को फॉलोऑन से बचा लिया।
"𝙈𝙖𝙞𝙣 𝙟𝙝𝙪𝙠𝙚𝙜𝙖 𝙣𝙖𝙝𝙞!" 🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) December 28, 2024
The shot, the celebration - everything was perfect as #NitishKumarReddy completed his maiden Test fifty! 👏#AUSvINDOnStar 👉 4th Test, Day 3 | LIVE NOW! | #ToughestRivalry #BorderGavaskarTrophy pic.twitter.com/hupun4pq2N
नीतीश की इस पारी की पूर्व क्रिकेटर से लेकर भारतीय क्रिकेट फैन भी जमकर तारीफ कर रहे। शनिवार को ऋषभ पंत को स्कॉट बोलैंड द्वारा पवेलियन वापस भेजे जाने के बाद रेड्डी 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर आए थे। रेड्डी के क्रीज पर आने के समय भारत फॉलोऑन टालने से 84 रन दूर था। उन्होंने सबसे पहले रवींद्र जडेजा (17) के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 30 रन जोड़े।
Carefully He's a Hero..
Nitish Kumar Reddy 💪 pic.twitter.com/aE24nB7q0U — Raja Babu (@GaurangBhardwa1) December 28, 2024 Nitish Kumar Reddy after doing his 50 🔥
Doing tagede le 🔥
Sunil Gavaskar says pushpa
Absolute cinema pic.twitter.com/urq825NfHj
— AAdhf 👑 🪓 (@AAdhf1234) December 28, 2024
दुनिया के नंबर एक टेस्ट ऑलराउंडर को तीसरे दिन के खेल के सुबह के सेशन में नाथन लायन द्वारा आउट करने के बाद, रेड्डी को वाशिंगटन सुंदर के रूप में एक साथी मिला, और दोनों ने आठवें विकेट के लिए अब तक 100 से अधि रन जोड़े हैं, जिससे भारत को मौजूदा श्रृंखला में दूसरी बार 300 रन का आंकड़ा पार करने में मदद मिली।