R. Ashwin: टीम इंडिया को संकट से निकाला, अश्विन का छक्का देख फैंस शॉक्ड, VIDEO

R. Ashwin: रविचंद्रन अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ बेहतरीन पारी खेली। इससे टीम इंडिया पर मंडरा रहा संकट दूर हो गया।;

Update:2024-09-19 16:23 IST
अश्विन के सिक्स लगाने के बाद स्टैंड्स में बैठे दर्शकों की प्रतिक्रियाRavi Chandran Ashwin Six to Shakib Al Hasan Fans Reaction
  • whatsapp icon

R. Ashwin: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन भारत के तारणहार बन गए। जब भारत के मान्यता प्राप्त बल्लेबाज रन बनाने में असफल हो गए तो अश्विन ने मोर्चा संभाला। उन्होंने एक छोर पर तेजी से रन बनाए। उन्होंने अपने पहले 50 रन तो टी20 फॉर्मेट के अंदाज में ठोक डाले। 

बांग्लादेश के स्टार स्पिन गेंदबाज शाकिब अल हसन के खिलाफ लगाया गया उनका छक्का तो काफी चर्चा बटोर गया। उनके सिक्स को देख फैंस आश्चर्य में पड़ गए। अश्विन ने अपने टेस्ट करियर का सबसे तेज शतक ठोका।  

अश्विन का आक्रमण 
अश्विन ने अपनी पारी का आगाज किया तो पहली 7 गेंदों पर 3 चौके लगा दिए। शाकिब अल हसन ओवर लेकर आए तो पहले ही ओवर में उन्हें स्लॉग स्वीप छक्का लगाया। वहीं, अश्विन के सिक्स को देख फैंस हैरान रह गए कि कितनी आसानी से उन्होंने छक्का लगा दिया। अश्विन ने महज 108 गेंदों पर 100 रन ठोक दिए। 

जाडेजा-अश्विन के बीच रिकॉर्डतोड़ साझेदारी 
रवि अश्विन और रवींद्र जाडेजा के बीच रिकॉर्डतोड़ 195 रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों के बीच भारत की तरफ से 7वें विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी पार्टनरशिप हुई, जिसमें अश्विन के 102 रन और जाडेजा के 86 रन शामिल है।

Similar News