Logo
Richest Cricket Board: हर खेल में पैसा काफी मायने रखता है। क्रिकेट में कुछ चुनिंदा क्रिकेट बोर्ड हैं, जिनकी क्रिकेट वर्ल्ड में बादशाहत चलती है। यहां जानें BCCI समेत इन बोर्डों की कमाई कितनी है।

Richest Cricket Board: किसी देश में क्रिकेट का विकास करने के लिए वहां के क्रिकेट बोर्ड अहम भूमिका निभाते हैं। बोर्ड देश में क्रिकेट के आयोजन कराते हैं। खिलाड़ियों का अनुबंध कराते हैं। द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज का भी आयोजन करते हैं।  

हालांकि ICC वैश्विक स्तर पर खेल को नियंत्रित करता है, लेकिन देश में क्रिकेट बोर्ड द्विपक्षीय सीरीज की मेजबानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा क्रिकेट बोर्ड का वित्तीय कद संबंधित देश में एक विशाल प्रतिभा पूल होने में एक भूमिका निभाता है। हाल के दिनों में क्रिकेट बोर्डों ने राजस्व उत्पन्न करने के लिए अपनी टी20 लीग लॉन्च की हैं। जैसे- दक्षिण अफ्रीका बोर्ड ने SA20 शुरू किया है, जबकि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने 'द हंड्रेड' लॉन्च किया है। 

ये हैं दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड (Richest Cricket Board) 

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI): भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्डों की सूची में सबसे ऊपर है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में बोर्ड की कुल संपत्ति 18,760 करोड़ रुपए बताई गई है। बीसीसीआई ने न केवल पैसों से भरपूर इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत की, बल्कि दुनिया भर में होने वाले राजस्व से विश्व क्रिकेट को आगे बढ़ाया। आईपीएल, महिला प्रीमियर लीग और प्रसारण अधिकार बोर्ड के राजस्व में योगदान करते हैं। इसके अलावा, बीसीसीआई ने कथित तौर पर पिछले 5 वर्षों में करों में 4,298 करोड़ रुपए का भुगतान किया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia): ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट बोर्ड आर्थिक रूप से दूसरा सबसे संपन्न बोर्ड है। बोर्ड के पास 658 करोड़ का बैकअप है। इससे यह संस्था क्रिकेट की दुनिया में बहुत मजबूत शक्ति बन गया है।  

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB): दुनिया भर के तीन बड़े क्रिकेट बोर्डों में से एक इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के पास 492 करोड़ रुपए का बैकअप है। 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB): पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की अमीरी के मामले में तीसरे नंबर का बोर्ड है। उसकी नेटवर्थ 458 करोड़ रुपए हैं। 

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB): बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड दुनिया के अमीर क्रिकेट बोर्डों में पांचवे स्थान पर हैं। इसकी नेटवर्थ 425 करोड़ रुपए हैं। 

साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड: साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के पास 392 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ दुनिया के क्रिकेट बोर्ड में छठें स्थान पर हैं।  

जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड: जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड के पास 317 करोड़ रुपए का बैकअप है। 

इसके साथ ही श्रीलंका, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड अमीर क्रिकेट बोर्डों के मामले में आखिरी 3 स्थानों पर हैं। इनकी नेटवर्थ क्रमश: 166 करोड़ रुपए, 125 करोड़ रुपए, 75 करोड़ रुपए हैं। 

5379487