IPL 2025: KKR छोड़ना चाहता है शाहरुख का फेवरेट प्लेयर? इस टीम में जाने की जताई इच्छा

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग का नया सीजन अगले साल मार्च में शुरू होगा। इससे पहले मेगा ऑक्शन होना है, जिसमें कई बड़े खिलाड़ियों पर बोली लगेगी।;

By :  Desk
Update:2024-08-28 20:31 IST
KKRKKR
  • whatsapp icon

IPL 2025: दुनिया के सबसे बड़े फ्रेंचाइजी क्रिकेट टूर्नामेंट IPL का मेगा ऑक्शन इसी साल होना है। ऑक्शन से पहले टीमें 4 या 5 ही खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। ऐसे में कई बड़े और फेमस प्लेयर्स का नीलामी में शामिल होगा, उन्हीं में से एक प्लेयर ने कोलकाता नाइट राइडर्स छोड़ने की इच्छा जता दी है। 

कौन है यह खिलाड़ी?
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए IPL 2023 में आखिरी ओवर में 5 छक्के लगाकर टीम को जिताने वाले रिंकू सिंह इन दिनों चर्चा में है। उन्हें फैन्स टीम मालिक शाहरुख खान का पसंदीदा प्लेयर मानते हैं, लेकिन अब रिंकू ने ही एक इंटरव्यू में बता दिया कि उन्हें IPL में कौन सी टीम से खेलना पसंद है। 

कौन सी टीम पसंद 
रिंकू ने कहा मेगा ऑक्शन में अगर KKR उन्हें रिलीज करती है तो वह विराट कोहली की टीम RCB यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खेलना पसंद करेंगे। उन्हें कोहली पसंद है, इसीलिए वह कोलकाता के बाद बेंगलुरु का हिस्सा बनना चाहेंगे।  

2018 में किया था डेब्यू 
रिंकू सिंह ने 2018 में कोलकाता के लिए IPL डेब्यू किया था। तब से वह KKR का ही हिस्सा हैं। उन्होंने पिछले 3 सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम इंडिया में भी जगह बना ली है। जिसके चलते उनकी वैल्यू भी बढ़ गई है। अगर KKR ने रिंकू को रिलीज किया तो उनकी कीमत 10 करोड़ रुपए के भी पार जा सकती है। 

रिंकू ने IPL में 46 छक्के लगाए 
रिंकू सिंह ने अब तक 45 IPL मैचों में KKR के लिए 143.34 के स्ट्राइक रेट से 893 रन बनाए हैं। इनमें 4 फिफ्टी, 67 चौके और 46 छक्के शामिल हैं। 2023 से उन्होंने IPL के डेथ ओवर्स में एमएस धोनी और आंद्रे रसेल जैसे दिग्गजों से भी ज्यादा छक्के लगाए हैं।

Similar News