Rishabh Pant: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने उन खबरों को बकवास बताया हैं, जिनमें कहा गया कि पंत आईपीएल के मेगा ऑक्शन में आरसीबी में जाएंगे। ऋषभ पंत वर्तमान में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं। ऋषभ पंत ने हादसे के बाद आईपीएल में इसी साल वापसी की थी। पंत ने सोशल मीडिया एक्स पर इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। पंत ने कहा कि बिना किसी कारण ऐसी गलत जानकारी फैलाने की कोई जरूरत नहीं है। 

पंत ने एक प्रशंसक पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा- फर्जी खबर, आप लोग सोशल मीडिया पर इतनी फर्जी खबरें क्यों फैलाते हैं? यह बहुत बुरी बात है। समझदार बनें। 

पोस्ट में दावा किया गया था कि पंत ने आरसीबी में कप्तान बनने के लिए अप्रोच किया है। वह फाफ डू प्लेसिस की जगह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के कप्तान बनना चाहते हैं। इसके अलावा पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि विराट कोहली, पंत को RCB  में नहीं चाहते हैं, क्योंकि उनकी टीम इंडिया और दिल्ली कैपिटल्स में अच्छी पकड़ है।