Rohit Sharma Wishes Fan Birthday : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा फिलहाल, ब्रेक पर हैं और परिवार के साथ इसका पूरा मजा उठा रहे। वो लाखों दिलों पर राज करते हैं और फैंस का दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़ते। ऐसा ही एक वीडियो मुंबई से सामने आया है, जिसमें एक लड़की के लिए रोहित ने न सिर्फ सड़क पर अपनी कार रोक दी, बल्कि उस लड़को को बर्थडे विश भी किया। इसका वीडियो वायरल हो रहा। 

रोहित शर्मा मुंबई की सड़कों पर अपनी लैम्बोर्गिनी से फर्राटा भर रहे थे। इसी दौरान वो सड़क पर रूके तो फैंस ने उन्हें घेर लिया। इसी दौरान एक लड़की भी वहां खड़ीं थी। इतने में एक फैन ने रोहित से कहा कि आज इस लड़की का बर्थडे है। इसके बाद रोहित ने उस लड़की से हाथ मिलाया और उसे बर्थडे विश किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 

रोहित अब 16 अक्टूबर से मैदान पर नजर आएंगे। इसी दिन से भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 टेस्ट की सीरीज का बेंगलुरू में आगाज होगा। रोहित ने इसी साल अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप जीता था। अब उनकी नजर अगले साल होने वाले WTC Final पर नजर है। भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अगर जगह बनानी है तो बाकी बचे 8 में से 4 टेस्ट जीतने होंगे। इसमें से तीन भारत अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा। ऐसे में रोहित बांग्लादेश के सफाए के बाद टेस्ट सीरीज में कीवी टीम का भी क्लीन स्वीप करना चाहेंगे। 

यह भी पढ़ें: Women's T20 World cup: ऑस्ट्रेलिया की न्यूजीलैंड पर जीत से भारत की राह मुश्किल, जानें सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा?

भारत के पास लगातार तीसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का मौका है। इससे पहले 2021 में भारत को WTC Final में न्यूजीलैंड ने हराया था और 2023 में ऑस्ट्रेलिया से भारत हार गया था।