Logo
IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड इन दिनों दलीप ट्रॉफी खेल रहे हैं। उन्होंने कप्तानी करते हुए इंडिया-सी को जीत भी दिलाई।

बेंगलुरु। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड रविवार देर रात सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे। कई लोग उनका नाम लिखकर इंस्टाग्राम और ट्विटर पर खबरें शेयर करने लगे, जिससे वह ट्रेंडिंग लिस्ट में आ गए। 

क्यों ट्रेंड करने लगे गायकवाड?
दरअसल, रविवार देर रात 9 बजे BCCI ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया की घोषणा की। इसमें ऋतुराज गायकवाड को शामिल नहीं किया गया। जबकि 16 सदस्यीय स्क्वॉड में सरफराज खान और ध्रुव जुरेल समेत 7 बैटर्स चुने गए। 

शुभमन गिल से क्यों जुड़ा मामला?
टीम इंडिया में शुभमन गिल को मौका मिला, जिसके बाद ट्विटर यूजर्स और गायकवाड के फैन्स ने शुभमन पर निशाना साथा। यूजर्स ने लिखा कि BCCI शुभमन को फेवर करती है, इसलिए उन्हें स्क्वॉड में जगह मिली। जबकि शुभमन ने गायकवाड से भी खराब परफॉर्म किया है। 

शुभमन को क्यों मिली जगह
शुभमन गिल टीम इंडिया में लंबे समय से खेल रहे हैं, वह 2020 में टेस्ट डेब्यू कर चुके थे। 2022 से उन्हें टीम में लगातार मौके मिलने लगे, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पिछली सीरीज में भी एक सेंचुरी लगाकर 500 से ज्यादा रन बनाए थे। इसलिए उन्हें मौका दिया जाना लॉजिकली सही फैसला है। 

क्या है भारतीय टीम 
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और यश दयाल।
 

5379487