SA vs BAN 2nd Test Day 1 Live: टोनी डी जोरजी और ट्रिस्टन स्टब्स ने ठोके शतक, साउथ अफ्रीका का स्कोर 270/2

SA vs BAN 2nd Test Day 1 Live: साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट चटगांव में खेला जा रहा है। अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 1 विकेट पर 237 रन बना लिए हैं।;

Update:2024-10-29 10:46 IST
Tony de Zorzi and Tristan Stubbs CenturyTony de Zorzi and Tristan Stubbs Century
  • whatsapp icon

SA vs BAN 2nd Test Day 1 Live: साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट चटगांव के जहुर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। 

अफ्रीका ने समाचार लिखे जाने तक 1 विकेट के नुकसान पर 237 रन बना लिए हैं। टोनी डी जोरजी ने शतक ठोका। वह 109 रन बनाकर खेल रहे। ट्रिस्टन स्टब्स शतक के करीब पहुंच गए हैं। वह 90 के योग पर क्रीज पर मौजूद है। इससे पहले शुरुआत में तेजी से बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीका ने लंच तक 28 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाए थे।

कप्तान एडन मार्रक्रम 33 रन बनाकर आउट हो गए। बांग्लादेश की तरफ से एकमात्र सफलता ताजुल इस्लाम को मिली। वहीं बांग्लादेश की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज महिदुल इस्लाम ने टेस्ट डेब्यू किया है।   

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11 
एडेन मार्कराम (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, रयान रिकेलटन, काइल वेरेन (विकेटकीपर), सेनुरान मुथुसामी, वियान मुल्डर, केशव महाराज, डेन पीटरसन, कागिसो रबाडा।  

बांग्लादेश की प्लेइंग 11
शादमान इस्लाम, महमूदुल हसन जॉय, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, जाकिर हसन, महिदुल इस्लाम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, नाहिद राणा, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद। 

Similar News