Shreyas Iyer IPL Auction: श्रेयस अय्यर पर बरसा छप्परफाड़ पैसा, बने दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी, PBKS ने 26.75 करोड़ में खरीदा

Shreyas iyer ipl 2025 auction price
X
Shreyas iyer ipl 2025 auction price
Shreyas Iyer most expensive player in IPL: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में श्रेयस अय्यर पर जमकर पैसा बरसा। उन्हें पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ में खरीदा। इसके साथ ही वो आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। उन्होंने मिचेल स्टार्क (24.75 करोड़) को पीछे छोड़ा था।

Shreyas Iyer most expensive player in IPL: कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी कप्तानी में पिछले साल आईपीएल चैंपियन बनाने वाले श्रेयस अय्यर पर ipl 2025 mega auction पर छप्परफाड़ पैसा बरसा। श्रेयस को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ की मोटी कीमत में खरीदा। इसके साथ ही श्रेयस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। उन्होंने मिचेल स्टार्क (24.75 करोड़) को पीछे छोड़ दिया। बता दें कि केकेआर ने श्रेयस को रिटेन नहीं किया था और इसके बाद वो 2 करोड़ की बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में उतरे थे।

श्रेयस अय्यर पर सबसे पहले बोली भी कोलकाता नाइट राइडर्स ने ही लगाई थी। इसके बाद बीडिंग में पंजाब किंग्स भी कूद गई। 7 करोड़ के बाद दिल्ली कैपिटल्स भी रेस में आ गई। अय्यर पहले दिल्ली कैपिटल्स का ही हिस्सा थे। दिल्ली और कोलकाता दोनों को कप्तान की दरकार है। धीरे-धीरे श्रेयस की कीमत बढ़कर 12 करोड़ के पार चली गई और इसके बाद कोलकाता रेस से बाहर हो गई और फिर पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भावी कप्तान को खरीदने की होड़ मच गई।

श्रेयस के लिए दिल्ली और पंजाब के बीच चली जंग
दिल्ली और पंजाब के बीच श्रेयस को खरीदने के लिए जबरदस्त बीडिंग वॉर देखने को मिली। 12 करोड़ से शुरू हुआ दांव धीरे-धीरे 19 करोड़ तक पहुंच गया। इसके बाद 21 करोड़ और फिर दिल्ली ने 24 करोड़ की बोली लगा दी। लेकिन पंजाब किंग्स के पर्स में सबसे अधिक 110 करोड़ की राशि है। इसी वजह से पंजाब ने अय्यर पर बड़ा दांव लगाया और 24.25 करोड़ की बोली लगा दी। इसके बाद दिल्ली ने इसे बढ़ाकर 25 करोड़ कर दिया।

इसके साथ ही श्रेयस अय्यर आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हो गए। हालांकि, दिल्ली और पंजाब के बीच इसके बाद भी बीडिंग वॉर जारी रही। दिल्ली कैपिटल्स ने आगे 26 करोड़ का दांव खेला और ये कीमत बढ़कर 26.75 करोड़ पर पहुंचीं और इसी कीमत पर पंजाब किंग्स ने इस बैटर को अपने साथ जोड़ दिया।

पंजाब श्रेयस को बना सकती है कप्तान
बता दें कि पंजाब किंग्स को कप्तान की भी तलाश है और श्रेयस अय्यर ने पिछले साल ही अपनी कप्तानी में केकेआर को चैंपियन बनाया था और वो 2020 में भी कप्तान रहते दिल्ली को फाइनल में पहुंचा चुके हैं। ऐसे में ये साफ है कि पंजाब ने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में श्रेयस को इसलिए ही खरीदा है कि फ्रेंचाइजी उन्हें कप्तान बनाएगी।

आईपीएल ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी
ऋषभ पंत-27 करोड़
श्रेयस अय्यर-26.75 करोड़
मिचेल स्टार्क- 24.75 करोड़
पैट कमिंस- 20.50 करोड़
सैम कुरेन-18.50 करोड़
कैमरन ग्रीन-17.50 करोड़

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story