Indian T20 League History: सुनील नरेन ने रचा इतिहास, आईपीएल में जड़ा छक्कों का शतक

Sunil Narine 100 Sixes
X
सुनील नरेन ने रचा इतिहास, आईपीएल में जड़ा छक्कों का शतक।
Sunil Narine 100 Sixes: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन ने आईपीएल 2025 में इतिहास रच दिया। आरसीबी के खिलाफ खेलते हुए नरेन ने आईपीएल में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए।

Sunil Narine 100 Sixes: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन ने आईपीएल 2025 में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए KKR के लिए 100 छक्के पूरे कर लिए। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। नरेन ने यह कारनामा ईडन गार्डन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान किया।

नरेन ने इस मैच में 26 गेंदों में 44 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल थे। मैच के 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रसिख दार सलाम की गेंद पर लगाए गए छक्के के साथ ही नरेन ने KKR के लिए आईपीएल में 100 छक्के पूरे कर लिए। इसके साथ ही वे आंद्रे रसेल (206 छक्के) और नितीश राणा (107 छक्के) के बाद KKR के लिए 100 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए।

KKR के लिए सबसे ज्यादा छक्के:

  1. आंद्रे रसेल – 206*
  2. नितीश राणा – 107
  3. सुनील नरेन – 100*
  4. रॉबिन उथप्पा – 85
  5. युसुफ पठान – 85

आईपीएल में 100 छक्के लगाने वाले सबसे कम गेंद

  1. 657 - आंद्रे रसेल
  2. 884 - निकोलस पूरन
  3. 943 - क्रिस गेल
  4. 950 - सुनील नरेन
  5. 1046 - हार्दिक पांड्या
  6. 1094 - कीरोन पोलार्ड
  7. 1123 - ग्लेन मैक्सवेल
  8. 1224 - ऋषभ पंत

आईपीएल में नरेन का प्रदर्शन
सुनील नरेन ने आईपीएल 2024 में भी शानदार प्रदर्शन किया था और टीम को तीसरा खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्हें उस सीजन का 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' (MVP) चुना गया था। आईपीएल 2025 में भी KKR ने उन्हें टीम में बरकरार रखा।

अजिंक्य रहाणे के साथ 103 रन की साझेदारी:
RCB के खिलाफ इस मैच में नरेन ने कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 103 रन की शानदार साझेदारी की। रहाणे ने 31 गेंदों में 56 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 25 गेंदों में उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया।

रहाणे को केकेआर ने बनाया कप्तान
यह मैच अजिंक्य रहाणे के लिए भी खास रहा, क्योंकि वे आईपीएल इतिहास में तीन अलग-अलग टीमों की कप्तानी करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। इससे पहले उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story