Logo
Gambhir's Team India: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के साथ KKR के 6 सदस्य रहेंगे। जिनकी लीडरशिप गंभीर को मिली है। श्रीलंका दौरा 27 जुलाई से शुरू हो रहा है।

Gambhir's Team India: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को अपने 2 दोस्तों का साथ मिलेगा। ये दोनों ही कोलकाता नाइट राइडर्स में भी गंभीर के साथ थे। इतना ही नहीं, गंभीर में टीम सिलेक्ट करते हुए वनडे और टी-20 में KKR के 3 प्लेयर्स को भी जगह दिला दी। 

यानी श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के साथ KKR के 6 सदस्य रहेंगे। जिनकी लीडरशिप गंभीर को मिली है। श्रीलंका दौरा 27 जुलाई से शुरू हो रहा है। 

शुरुआत 3 खिलाड़ियों से जिन्हें टीम इंडिया में जगह मिली...
रिंकू सिंह को टी-20, वहीं श्रेयस अय्यर और हर्षित राणा को श्रीलंका दौरे पर वनडे टीम में जगह मिली। ये तीनों ही खिलाड़ी पिछले कुछ समय से कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अब इन्हें भारतीय राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। आइए देखें ये खिलाड़ी KKR में कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम इंडिया में क्या भूमिका निभा सकते हैं:

1. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer):
कप्तानी में IPL जिताया: श्रेयस पिछले सीजन से केकेआर के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय टीम में वह अपने अनुभव और कप्तानी के दौरान दिखाए गए रणनीतिक कौशल का लाभ उठा सकते हैं। उनकी कप्तानी में कोलकाता ने IPL 2024 भी जीता। 

बल्लेबाजी का मजबूत स्तंभ: केकेआर के लिए मध्यक्रम में वह लगातार रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनकी पारी को संभालने और बाद में तेजी से रन बनाने की क्षमता उन्हें भारत के लिए सभी प्रारूपों में मूल्यवान बनाती है।

2. रिंकू सिंह (Rinku Singh)
KKR के उभरते सितारे: रिंकू ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) में KKR के लिए अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। इस शानदार सीजन के प्रदर्शन के कारण उन्हें टी-20 टीम में फिर से शामिल किया गया। वह जिम्बाब्वे दौरे का हिस्सा भी थे। 

बेखौफ हिटर: मध्यक्रम में रिंकू का बेखौफ अंदाज भारतीय टीम को तेजी से रन और मैच का रुख बदलने की क्षमता प्रदान कर सकता है, यह वह कौशल है जिसे उन्होंने केकेआर के लिए खेलते हुए निखारा है। उन्हें टी-20 के लिए चुना गया है। उनकी ताकत फिलहाल छोटे प्रारूप के लिए ज्यादा अनुकूल लगती है, जो KKR में उनकी भूमिका के ही समान है।

3. हर्षित राणा (Harshit Rana)
KKR की गेंदबाजी प्रतिभा: केकेआर के लिए शानदार गेंदबाजी करने के कारण उन्हें भारत की वनडे टीम में शामिल किया गया। उन्हें IPL प्लेऑफ में बेहतरीन गेंदबाजी की थी। वह इंडिया-ए के लिए भी कई मैच खेल चुके हैं। अब पहली बार भारत के लिए डेब्यू कर सकते हैं। 

ऑलराउंडर बनने की क्षमता: गेंद और बल्ले दोनों से योगदान करने की हर्षित की क्षमता उन्हें केकेआर के लिए मूल्यवान बनाती है। अगर वह अच्छा प्रदर्शन करते रहते हैं, तो वह भविष्य में भारतीय टीम के परमानेंट मेंबर बन सकते हैं।

कोचिंग स्टाफ के 3 सदस्य भी टीम का हिस्सा 
गंभीर अपने साथ श्रीलंका दौरे पर KKR कोचिंग स्टाफ के रयान टेन डोश्चेट और अभिषेक नायर को भी लेकर जाएंगे। दोनों ही लंबे समय से KKR सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा है।  गंभीर के ही कहने पर BCCI ने उन्हें श्रीलंका दौरे पर जाने की परमिशन दी। जानते हैं KKR में इनका रोल 

1. अभिषेक नायर (Abhishek Nayar)
केकेआर अकादमी के मुख्य कोच और केकेआर आईपीएल टीम के सहायक कोच। उन्हें रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ी को तैयार करने का श्रेय दिया जाता है। दिनेश कार्तिक तक उनकी तारीफ कर चुके हैं। अभिषेक नायर कभी केकेआर के लिए नहीं खेले, लेकिन 2018 से फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए हैं।

2. रयान टेन डोश्चेट (Ryan ten Doeschate)
नवंबर 2022 से KKR के फील्डिंग कोच हैं। रयान टेन डूसचेते अभी भी केकेआर के साथ हैं। हालांकि, हालिया खबरों से पता चलता है कि वह श्रीलंका दौरे पर जाने वाली भारतीय राष्ट्रीय टीम के सहायक कोच के रूप में गंभीर (केकेआर में उनके पूर्व साथी) के साथ जाएंगे। रयान 2011 से 2014 तक KKR के लिए खिलाड़ी रह चुके हैं। वह 2012 और 2014 में उनकी चैंपियनशिप जीतने वाली टीमों का भी हिस्सा थे।

3. गौतम गंभीर (Gautam Gambhir)
हेड कोच गंभीर टीम इंडिया में शामिल KKR के सबसे मजबूत सदस्य है। वह 2027 के वनडे वर्ल्ड कप भारत के हेड कोच रहेंगे। उनकी ही मेंटॉरशिप में KKR ने पिछला IPL जीता। KKR के लिए खेलते हुए वह 2012 और 2014 में अपनी ही कप्तानी में टीम को IPL चैंपियन भी बना चुके हैं। 

देखना अहम होगा कि गंभीर के आधी KKR टीम श्रीलंका में कैसा परफॉर्म करती है।

5379487