Virushka Holiday home: विराट-अनुष्का ने बनवाया सपनों का 'हॉलीडे होम', देखें अलीबाग में बने आलीशान बंगले का वीडियो

Virat kohli built their dream holiday home Alibag in Mumbai,
X
Alibag: विराट कोहली का आलीशान हॉलीडे होम
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मुंबई से कुछ दूर अलीबाग में आलीशान और सर्व-सुविधायुक्त हॉलिडे होम बनवाया है। कोहली और अनुष्का के इस आलीशान हॉलिडे होम को ऑर्किटेक्चरल नॉर्म्स के हिसाब से डिजाइन किया गया है।

Virat-Anushka Holiday Home: टीम इंडिया के स्टार बैटर विराट कोहली और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा ने मुंबई से कुछ दूरी पर स्थित अलीबाग में शानदार बंगला बनवाया है। मंगलवार को यह कपल अलीबाग से मुंबई लौटा। कोहली और अनुष्का का आलीशान घर जिसे हॉलिडे होम कहा जा रहा है, उसे ऑर्किटेक्चरल नॉर्म्स के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इसे फिलिप फौचे के नेतृत्व में स्टीफन एंटोनी ओल्म्सडाहल ट्रून आर्किटेक्ट्स द्वारा आर्किटेक्ट किया गया है।

कोहली और अनुष्का का हॉलिडे होम 8 एकड़ प्लॉट पर बनाया गया। कपल ने 2022 में करीब 19 करोड़ रुपए से 10,000 वर्ग फीट एरिया का यह प्लॉट खरीदा था। शानदार विला कई खूबियों से लैस है। इसमें एक टेंप्रेचर कंट्रोल्ड पूल, एक खास रसोईघर, 4 बाथरूम और एक जकूज़ी है। एक बड़ा बगीचा, पार्किंग, स्टाफ क्वार्टर और भी बहुत कुछ है। आलीशान विला में इतालवी संगमरमर, प्राचीन पत्थर और तुर्की चूना पत्थर का उपयोग किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहली ने विला बनाने में 10.5 करोड़ रुपए से 13 करोड़ रुपए तक का निवेश किया है।

ऐसी खबरें आई हैं कि विराट कोहली और अनुष्का लंदन में शिफ्ट हो गए हैं, लेकिन यह जोड़ा मुंबई में 7,171 वर्ग फुट में फैले एक भव्य घर में रहता है, जिसकी कीमत 34 करोड़ रुपए है। इसके अलावा कोहली के पास गुरुग्राम में 80 करोड़ कीमत का शानदार बंगला भी है।

विराट कोहली क्रिकेट में बुरे दौर से गुजर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में उनका बल्लेबाजी प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। वह 9 पारियों में सिर्फ 190 रन ही बना सके। उन्होंने नवंबर में पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में एकमात्र शतक बनाया। 5 मैचों की सीरीज के दौरान कोहली ऑफ-स्टंप के बाहर गेंदों के खिलाफ संघर्ष करते रहे। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने उन्हें 8 में से 4 बार आउट किया।

इस बीच दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) द्वारा रणजी ट्रॉफी के आखिरी 2 मुकाबलों के लिए संभावितों की सूची में शामिल किया गया है। हालांकि, इसकी संभावना नहीं है कि वह दोनों में से किसी भी खेल में भाग लेंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story