Logo
India B vs India C: दलीप ट्रॉफी में इंडिया बी के खिलाफ मानव सुथार ने 82 रनों की पारी खेलकर अपनी बल्लेबाजी का दम खिलाया।

Manav Suthar At Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी में चौथा मुकाबला इंडिया बी और इंडिया सी के बीच खेला जा रहा है। इंडिया सी ने दूसरे दिन रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। इंडिया सी की पारी 525 रन पर ऑल आउट हुई। टीम की तरफ से ईशान किशन सबसे बड़े स्कोरर बने। उन्होंने 111 रनों की पारी खेली। 

वहीं, ऑलराउंडर मानव सुथार के बल्ले से भी बेहतरीन पारी निकली। उन्होंने 156 गेंदों पर 82 रन बनाए। इसमें 11 चौके और 3 छक्के लगाए। इनके अलावा बाबा इंद्रजीत और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने भी अर्धशतक ठोके। इसके जवाब में इंडिया बी ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 36 ओवर में 124 रन बना लिए हैं। कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन 51 और नारायन जगदीशन 67 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।   

कौन हैं मानव सुथार 
मानव सुथार बैटिंग ऑलराउंडर हैं। वह राजस्थान राज्य से आते हैं। सुथार लेफ्ट आर्म गेंदबाज हैं। मानव सुथार इंडिया सी की तरफ से दूसरे सबसे बड़े स्कोरर बने। उन्होंने 82 रन बनाए। इस पारी में सुथार ने 11 चौके और 3 छक्के लगाए। इससे पहले मानव सुथार ने दलीप ट्रॉफी के दूसरे मैच में इंडिया डी के खिलाफ खेले गए मैच में 8 विकेट चटकाएं थे। मैच की पहली पारी में सुथार ने 1 विकेट लिया। वहीं, दूसरी पारी में उन्होंने 7 विकेट लेकर इंडिया डी को 236 रन पर समेट दिया था। 

इसे भी पढ़ें: IND vs BAN Test Series: गौतम गंभीर का खास चेन्नई में टीम इंडिया से जुड़ा, 6 दिन बाद बांग्लादेश से टक्कर

क्या भारत को मिला दूसरा रवींद्र जडेजा 
मानव सुथार एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। क्रिकेट पंडितों को उनमें अगला रवींद्र जडेजा नजर आता है। सुथार गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों अच्छे से करने में सक्षम हैं। दलीप ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन बताता है कि वह जल्द टीम इंडिया के दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं।     

5379487