India in WTC 2023-25 Points table: भारत ने चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट में बांग्लादेश को चौथे दिन ही 280 रन से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने 2 टेस्ट की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। इस जीत के कारण भारत की World Test Championship Points table में बादशाहत और मजबूत हो गई है। इस जीत के साथ ही भारत के खाते में 71.67 पर्सेंटेज पॉइंट हो गए हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के खाते में 62.50 पर्सेंटेज पॉइंट हैं। यानी भारत ऑस्ट्रेलिया से काफी आगे है। 

बांग्लादेश को चेन्नई टेस्ट में हराने के बाद भारत के खाते में 86 अंक हो गए हैं। भारत ने अपने 10 में से 7 टेस्ट जीते हैं जबकि दो हारे हैं और एक मैच ड्रॉ रहा है। बांग्लादेश की टीम इस हार के बाद छठे स्थान पर आ गई है। उसके खाते में 39.29 पर्सेंटेज पॉइंट हैं। इससे पहले, बांग्लादेश की टीम चौथे स्थान पर थी। लेकिन, इस हार के बाद उसका पर्सेंटेज पॉइंट 45.83 से कम होकर 39.29 हो गया है। इसका इंग्लैंड और श्रीलंका को फायदा हुआ है और ये दोनों टीमें एक-एक स्थान ऊपर चढ़ गई हैं। 

ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा साइकिल में दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया ने 12 टेस्ट में 8 जीते, 3 गंवाए और एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। कंगारू टीम के 90 अंक और 62.50 पर्सेंटेज पॉइंट हैं। 50 पर्सेंटेज पॉइंट के साथ न्यूजीलैंड और श्रीलंका 42.86 अंक के साथ चौथे पायदान पर है। 

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच भी टेस्ट खेला जा रहा है अगर न्यूजीलैंड ये मुकाबला जीतता है तो वो ऑस्ट्रेलिया के करीब आ सकता है।