Anrich Nortje T20 WC: IPL में फेल रहे, टी20 विश्वकप में बरसाई आग; एनरिक नॉर्खिया का बॉलिंग परफॉर्मेंस देख हो जाएंगे हैरान

Anrich Nortje T20 World Cup 2024: एनरिक नॉर्खिया, आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले। इस दौरान उनकी गेंदबाजी में स्पीड तो खूब दिखी, लेकिन कुछ नहीं दिखा तो वह थी धार। पूरे सीजन एनरिक नॉर्खिया विकेट के लिए तरसते रहे।
वहीं, अपनी राष्ट्रीय टीम दक्षिण अफ्रीका की तरफ से खेलते हुए टी20 विश्वकप 2024 के पहले ही मैच में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से आग उगली। एनरिक नॉर्खिया ने श्रीलंका के खिलाफ 4 ओवर गेंदबाजी की। इसमें उन्होंने मात्र 7 रन देकर 4 श्रीलंकाई बल्लेबाजों को आउट किया। इस दौरान नॉर्खिया की इकॉनामी 1.75 की रही। यानी विकेट के साथ उन्होंने बल्लेबाजों को रनों के लिए भी खूब तरसाया।
एनरिक नॉर्खिया बने मैच के हीरो
एनरिक नॉर्खिया की शानदार गेंदबाजी के बलबूते पर दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को महज 77 रन पर समेट दिया। उनकी बॉलिंग का ही कमाल है कि अफ्रीका ने 22 गेंद शेष रहते ही 6 विकेट से मैच जीत लिया है।
नॉर्खिया ने तोड़ी श्रीलंकाई बल्लेबाजी की कमर
एनरिक नॉर्खिया ने पहले कामिंडू मेंडिस को आउट किया। कामिंडू बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में डीप स्क्वायर लेग पर मौजूद रीजा हैंड्रिक्स को कैच थमा बैठे। इसके बाद उन्होंने कुसल मेंडिस को आउट किया। तीसरे विकेट के रूप में नॉर्खिया ने चरिथा असालंका और चौथा विकेट एंजेलो मैथ्यूज का लिया। 4 विकेट लेकर एनरिक नॉर्खिया श्रीलंकाई बैटिंग लाइन अप की कमर तोड़ दी।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS