नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा ने आईपीएल 2024 से पहले शनिवार को ये माना कि उनकी टीम को पूर्व कप्तान हार्दिक पंड्या की कमी जरूर खलेगी। लेकिन, उन्होंने पंड्या को पुरानी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस में जाने से रोकने के लिए कभी मनाने की कोशिश नहीं की। 
आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होगा और गुजरात टाइटंस का पहला मुकाबला 24 मार्च को मुंबई इंडियंस से होगा। 

हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने डेब्यू सीजन में ही आईपीएल का खिताब जीत लिया था। इसके बाद पिछले साल टीम हार्दिक की अगुआई में ही फाइनल खेली थी। हालांकि, हार्दिक इस सीजन में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलेंगे। उन्हें आईपीएल नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने ऑल कैश डील के तहत गुजरात से खरीदा था। हार्दिक पहले भी मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल चुके हैं। लेकिन, पहली बार बतौर कप्तान खेलेंगे। 

मैंने पंड्या को रोकने की कोशिश नहीं की: नेहरा
आशीष नेहरा ने कहा, "किसी भी खेल में, आपको आगे बढ़ना होगा। आप अनुभव नहीं खरीद सकते और हार्दिक पंड्या या (घायल) मोहम्मद शमी जैसे किसी खिलाड़ी की जगह लेना आसान नहीं होगा। लेकिन यह सीखने का दौर है और इसी तरह टीम आगे बढ़ती है।"

यह भी पढ़ें: BAN vs SL ODI: बांग्लादेश ने स्टार ओपनर ओपनर को ही किया टीम से बाहर, तीसरे वनडे में युवा खिलाड़ी का होगा डेब्यू

पंड्या-नेहरा की बतौर कप्तान-कोच जुगलबंदी गुजरात टाइटंस के काफी काम आई थी। इस जोड़ी ने पहले दो सीजन में गुजरात के लिए कमाल का काम किया। इसी वजह से ये सवाल उठा था कि क्या नेहरा ने कोच होने के नाते हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस में शामिल होने से रोकने की कोशिश की थी। इस पर नेहरा ने कहा, "मैंने कभी भी पंड्या को रुकने के लिए मनाने की कोशिश नहीं की। जैसे-जैसे आप अधिक खेलते हैं, आपको अनुभव मिलता है। अगर वह किसी अन्य फ्रेंचाइजी में जाते तो मैं उन्हें रोक सकता था। वह (पंड्या) यहां दो साल तक खेले लेकिन वह एक टीम में चले गए। एमआई), जहां वह पहले 5-6 वर्षों तक खेल चुके हैं।"