Asian Champions Trophy: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत ने चीन को 1-0 से हराया

Asian Champions Trophy Final
X
Asian Champions Trophy Final
Asian Champions Trophy: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (हॉकी) के फाइनल में भारत ने चीन को 1-0 से हरा दिया।

Asian Champions Trophy: बिहार के राजगीर में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Hokey) के फाइनल में भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत ने चीन को 1-0 से शिकस्त दी। इंडिया ने चीन को लगातार तीसरी बार हराया। भारतीय खिलाड़ियों के जुझारू खेल के सामने चीनी प्लेयर्स ने घुटने टेक दिए। चीन के खिलाड़ी एक भी गोल नहीं कर पाए। भारत की तरफ से दीपिका ने एकमात्र गोल किया। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने जापान को हराया था।

दीपिका ने किया शानदार गोल
पहले हॉफ में कोई गोल नहीं हो पाया। दूसरे हाफ के पहले ही मिनट में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला। दीपिका ने इसका पूरा फायदा उठाते हुए गोल कर दिया। इससे बिहार खेल यूनिवर्सिटी स्टेडियम में मौजूद दर्शक खुशी से झूम उठें। भारत को गोल का मौका लालरेम्सियामी दिलाया। पहला शॉट चूक गया, लेकिन गेंद सर्कल के भीतर ही थी और नवनीत की स्टिक से डिफ्लैक्ट होकर दीपिका के पास पहुंची। उन्होंने शानदार फ्लिक करके गोल कर दिया। इसके बाद तीसरे क्वॉर्टर में भारत एक फिर से गोल कर सकता था, लेकिन 42वें मिनट में मिले पेनाल्टी स्ट्रोक पर दीपिका के शॉट को चीनी गोलकीपर ने डाइव लगाकर बचा लिया।

भारत ने की साउथ कोरिया की बराबरी
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के मामले में भारत ने साउथ कोरिया की बराबर कर ली है। भारत ने तीसरी बार यह ट्रॉफी जीती है। साउथ कोरिया भी 3 बार यह कारनामा कर चुकी है। वहीं, जापान की महिला टीम 2 बार खिताब जीत चुकी है। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत ने 5 मुकाबले खेले और सभी में जीत हासिल की।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story