India vs South Korea: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा भारत, साउथ कोरिया को 4-1 से हराया; चीन से खिताबी मुकाबला

Asian Champions Trophy India beat South Korea 4-1 
X
भारतीय हॉकी टीम ने साउथ कोरिया को रौंदा। कप्तान हरमनप्रीत सिंह भारत की जीत के हीरो।
India vs South Korea: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत ने साउथ कोरिया को 4-1 से हरा दिया।

India vs South Korea: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के सेमीफाइनल में भारतीय हॉकी टीम ने साउथ कोरिया को 4-1 से हरा दिया है। इसके साथ ही भारत फाइनल में पहुंच गया है, जहां उसका मुकाबला चीन से होगा।

भारत की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे, जबकि उत्तम सिंह और जरमनप्रीत सिंह ने भी 1-1 गोल किए। तीसरे क्वार्टर में कोरिया ने वापसी की। पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम टूर्नामेंट में अब तक शानदार फॉर्म में है। भारतीय टीम की टूर्नामेंट में यह छठी जीत है। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अभी तक 21 गोल कर चुकी है। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भारत की तरफ से सबसे अधिक 5 गोल किए। साउथ कोरिया की तरफ से यंग जी हुन ने एकमात्र गोल किया। फील्ड गोल करने के लिए जरमनप्रीत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

17 सितंबर कल मंगलवार को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भारत और चीन के बीच खेला जाएगा। खिताबी मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। चीन ने पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को पेनल्टी शूट आउट में 2-0 से हराया है। भारत एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का डिफेंडिंग चैंपियन है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी दिग्गज ने अपने खिलाड़ियों को बुरी तरह लताड़ा, विराट कोहली का किया गुणगान

सरपंच साहब ने पेनल्टी कॉर्नर में दागे गोल
भारत ने पहला क्वॉर्टर अपने नाम किया। 13वें मिनट में उत्तम सिंह ने गोल करके भारत का खाता खोला। 19वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए हरमनप्रीत सिंह (सरपंच साहब) ने गोल किया। दूसरे क्वॉर्टर में भारत 2-0 से आगे रहा। तीसरे क्वॉर्टर की शुरुआत में ही जरमनप्रीत ने डी के बाहर से फील्ड गोल दागा। जरमनप्रीत का गोली की रफ्तार से किए गए गोल को कोरियन गोलकीपर नहीं रोक पाए। 33वें मिनट में साउथ कोरिया ने गोल करके स्कोर को 3-1 कर दिया। इसके बाद 46वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला, जिससे भारत 4-1 से आगे हो गया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story