BCCI vs IPL: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को खिलाड़ियों की एनुअल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की थी। सीजन 2023-24 के लिए जारी की गई इस सूची में 30 खिलाड़ियों को जगह मिली। घरेलू क्रिकेट को अनदेखा करने के कारण श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर रखा गया था। बोर्ड ने A+ ग्रेड में 4, ग्रेड A में 6, ग्रेड B में 5 और ग्रेड C में 15 खिलाड़ियों को जगह दी। ग्रेड A+ में शामिल खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपये, ग्रेड A में जगह पाने वाले प्लेयर्स को 5 करोड़, ग्रेड B में शामिल प्लेयर्स को 3 करोड़ रुपये और ग्रेड C में शामिल खिलाड़ियों को सालाना 1 करोड़ रुपये मिलेगा।

IPL से ज्यादा पैसे देता BCCI
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आने के बाद से देखा गया है कि क्रिकेटर्स लीग क्रिकेट को तरजीह देने लगे हैं। कई विदेश खिलाड़ी तो इंटरनेशलन क्रिकेट के बजाए लीग क्रिकेट में खेलना ज्यादा पसंद करते हैं। लीग क्रिकेट से खिलाड़ियों की मोटी कमाई भी होती है। कई देशों का क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों को लीग से ज्यादा पैसे नहीं दे पाता है। हालांकि, दूनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड BCCI कई भारतीय खिलाड़ियों को इतना पैसा देता है, जितना कि उन्हें IPL से भी नहीं मिलता है। 

IPL से 2 करोड़ कमाते कुलदीप यादव
BCCI ने कुलदीप यादव को ग्रेड B में रखा है। यानी कि उन्हें सालाना 3 करोड़ रुपये मिलेंगे। दूसरी और IPL में कुलदीप यादव को दिल्ली कैपिटल्स की ओर से 2 करोड़ रुपये मिलते हैं। रिंकू सिंह को ग्रेड C में रखा गया है, जबकि IPL में उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) की ओर से 55 लाख रुपये मिलते हैं। रजत पाटीदार को भी ग्रेड C में जगह मिली है, जबकि IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से उन्हें 20 लाख रुपये मिलते हैं। जितेश शर्मा को पंजाब किंग्स ने महज 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था, जबकि उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड C में जगह मिली है। KKR ने केएस भरत को 50  लाख में खरीदा था, वहीं BCCI की ओर से उन्हें सालाना 1 करोड़ रुपये मिलेंगे। राजस्थान रॉयल्स ने ध्रुव जुरेल पर 20 लाख की बोली लगाई थी, वहीं BCCI से उन्हें सालाना 1 करोड़ रुपये मिलेगा।

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट 2023-24
ग्रेड A+: रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा।
ग्रेड A: रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या।
ग्रेड B: सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल।
ग्रेड C: रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, रजत पाटीदार।

ये भी पढ़ें: Anant Radhika Pre-Wedding: धोनी, रोहित से लेकर ईशान तक, अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में पहुंचे ये क्रिकेटर