Logo
British Athlete: ब्रिटिश एथलीट ने 200 मीटर रेस शुरू होते ही बढ़त बना ली थी। वह पहले नंबर पर चल रहे थे, लेकिन उसके बाद जो हुआ उसे जानने के लिए स्टोरी में देखें वीडियो...

European Athletics Championship: स्लोवाकिया में चल रही अंडर-18 यूरोपीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एक ब्रिटिश किशोर धावक जेक ओडे-जॉर्डन चर्चा में हैं, लेकिन वजह उनकी जीत नहीं बल्कि उनकी गलती है। जेक 200 मीटर दौड़ में शुरुआत से ही सबसे आगे थे और करीब 50 मीटर बाकी रहते हुए भी काफी बढ़त बनाए हुए थे।

ऐसे में माना जा रहा था कि वह आसानी से 21 सेकंड से कम समय में दौड़ पूरी कर लेंगे। लेकिन आखिरी कुछ मीटरों में जेक ने चौंकाने वाला फैसला लिया। उन्होंने अचानक रफ्तार कम कर दी और लगभग धीमी गति से चलने लगे। ऐसा लग रहा था कि वह पीछे मुड़कर देख रहे हैं, लेकिन यह गलतफहमी उनकी जीत पर भारी पड़ी।

यह महसूस ना करते हुए कि उनके पीछे के धावक कितने करीब हैं, जेक ने उन्हें पास होने दिया। नतीजा, वह अंततः 22.12 सेकंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहे और प्रतियोगिता से बाहर हो गए।

यह घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई। जेक ने बाद में स्वीकार किया कि यह उनकी गलती थी और उन्हें इस बारे में कोई बहाना नहीं बनाना चाहिए।

हालांकि खेल विशेषज्ञों का कहना है कि यह जेक के लिए सीखने का एक बड़ा सबक है। उनकी उम्र को देखते हुए माना जा रहा है कि वह भविष्य में इस गलती को नहीं दोहराएंगे और यह घटना उनके लिए फायदेमंद भी साबित हो सकती है।

बता दें कि जेक 16 साल के हैं और वह पहले ही 200 मीटर दौड़ में 20.55 सेकंड का शानदार समय निकाल चुके हैं। उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें ग्रेट ब्रिटेन की सबसे उभरती हुई प्रतिभाओं में से एक माना जाता है।

5379487