Logo
IPL 2024, Rohit Sharma, MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। 22 मार्च से IPL 2024 की शुरुआत होगी। इस बीच अंबाती रायुडू ने कहा कि अगर महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन संन्यास लेते हैं तो रोहित शर्मा CSK के कप्तान बन सकते हैं।

IPL 2024, Rohit Sharma, MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। 22 मार्च से IPL 2024 की शुरुआत होगी। IPL 2024 के पहले मैच में पिछले सीजन की विजेता चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (CSK) से होगा। IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे अंबाती रायुडू ने कहा कि अगर महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन संन्यास लेते हैं तो रोहित शर्मा CSK के कप्तान बन सकते हैं। हाल ही में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा के जगह हार्दिक पांड्या को फ्रेंचाइजी की कमान सौंपी थी। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह कौन से कारण हैं, जिसके चलते रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं।

MS धोनी की उम्र
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब 42 साल के हो गए हैं। ऐसे में वह चाह कर भी बहुत ज्यादा क्रिकेट नहीं खेल सकते हैं। IPL 2024 उनका आखिरी सीजन हो सकता है।  IPL 2023 के दौरान वह कई बार मैदान पर थके हुए नजर आए थे। 16वां सीजन खत्म होने के बाद उन्होंने घुटने की सर्जरी भी कराई थी। इसके अलावा IPL 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होगा। ऐसे में धोनी को अगर CSK बतौर मार्की प्लेयर रिटेन करती है तो उन्हें एक युवा खिलाड़ी को बाहर करना होगा। मेगा ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजी अधिकतम 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। इनमें से अधिकतम 3 भारतीय हो सकते हैं। ऐसे में CSK भविष्य को देखते हुए युवा खिलाड़ियों पर दांव लगाना चाहेगा। धोनी अगले सीजन मेंटॉर की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

मेगा ऑक्शन में नजर आ सकते रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस ने IPL 2024 से पहले हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ऑल कैश डील के तहत ट्रेड किया। इसके बाद हार्दिक को रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस की कप्तानी भी सौंपी गई। टीम मैनेजमेंट के इस फैसले से रोहित शर्मा और उनके फैंस खासे नाराज हैं। दूसरी ओर मुंबई अगले सीजन में होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले 3 ही भारतीय खिलाड़ियों को रिटेन कर पाएगी। चूंकि MI ने हार्दिक पांड्या पर बड़ी रकम खर्च की है, ऐसे में टीम अपने कप्तान को रिटेन करेगी। इसके अलावा टीम की अन्य चॉइस सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और ईशान किशन जैसे भारतीय खिलाड़ी हो सकते हैं। इस स्थिति में करीब 37 साल के रोहित शर्मा ऑक्शन में नजर आ सकते हैं।

अनुभव को प्राथमिकता देती है डेडी आर्मी
अगर महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी सीजन होता है और रोहित शर्मा अगले सीजन से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन में नजर आते हैं तो चेन्नई सुपर किंग्स हिटमैन को खरीदने का पूरा प्रयास करेगी। जहां अन्य टीमें युवा खिलाड़ियों को प्राथमिकता देती हैं, वहीं डेडी आर्मी के नाम से जानी जाने वाली CSK अनुभव को तरजीह देती है। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 5 खिताब (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) जीत चुकी है। रोहित को IPL में कप्तानी का खासा अनुभव है। वह लीग के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। ऐसे में रोहित शर्मा CSK के लिए MS धोनी का परफेक्स रिप्लेसमेंट हो सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: IPL 2024: 'धोनी संन्यास लें तो रोहित बन सकते हैं CSK के कप्तान, जानिए किसने आईपीएल 2024 से पहले ये बात

5379487