DLS Co-Inventor: डकवर्थ लुईस विधि के अविष्कारक का निधन, ब्रिटिश गणितज्ञ ने 84 साल में ली आखिरी सांस   

DLS method co-inventor Frank Duckworth dies at 84 Year
X
फ्रैंक डकवर्थ ने अपने साथी टोनी लुईस के साथ मिलकर डकवर्थ लुईस नियम बनाया था।
DLS Co-Inventor: क्रिकेट में फेमस डकवर्थ लुईस नियम बनाने वाले अंग्रेजी गणितज्ञ का 84 साल की उम्र में निधन हो गया।

DLS Co-Inventor: क्रिकेट के जाने-पहचाने नियम डकवर्थ लुईस के साथी अविष्कारक और ब्रिटिश सांख्यिकीविद फ्रैंक डकवर्थ का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने टोनी लुईस के साथ मिलकर इस नियम को बनाया था। इसीलिए इसे डकवर्थ लुईस नाम दिया। फ्रैंक डकवर्थ से 'डकवर्थ' और टोनी लुईस से 'लुईस' लिया गया। इस तरह डकवर्थ लुईस नियम का नाम रखा गया। साल 1997 में पहली बार इस नियम का उपयोग किया गया।

साल 2001 में आईसीसी ने संशोधित लक्ष्य निर्धारित करने के मानक के रूप में इस नियम को अपनाया था। साल 2014 में फ्रैंक डकवर्थ और टोनी लुईस रिटायर हो गए। ऑस्ट्रेलियाई सांख्यिकीविद् स्टीवन स्टर्न ने इस प्रणाली में कुछ संशोधन किए। जिसके बाद इस नियम का नाम बदलकर डकवर्थ-लुईस-स्टर्न पद्धति कर दिया गया। डकवर्थ और लुईस दोनों को जून 2010 में एमबीई से सम्मानित किया गया।

डीएलएस पद्धति के आने से बारिश का नियम बदल दिया गया। नए नियम आने के बाद इसका उपयोग बारिश से प्रभावित मैचों में किया जाने लगा। साल 1992 में वनडे विश्वकप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच सिडनी में खेले गए मैच में डकवर्थ लुईस पद्धति का उपयोग किया गया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story