WPL 2024, Ellyse Perry: एलिस पेरी ने रचा इतिहास, WPL में 6 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बनीं

WPL 2024, MIW vs RCBW, Ellyse Perry: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के 19वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस (MIW) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCBW) से हो रहा है। इस मुकाबले में RCBW की गेंदबाज एलिस पेरी ने 6 विकेट अपने नाम किए।;

Update:2024-03-12 20:39 IST
एलिसे पेरी ने रचा इतिहास।Ellyse Perry
  • whatsapp icon

WPL 2024, MIW vs RCBW, Ellyse Perry: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के 19वें मुकाबले में आज (मंगलवार) मुंबई इंडियंस (MIW) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCBW) से हो रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने RCBW की तेज गेंदबाज एलिस पेरी के सामने घुटने टेक दिए। एलिस पेरी ने मुंबई के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन की रहा दिखाई। इसके चलते हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम बड़ा स्कोर नही बना सकी। पेरी WPL में 6 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बन गई हैं। 

एलिस पेरी ने हरमनप्रीत कौर को किया बोल्ड
एलिस पेरी ने 4 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने 3.80 की किफायती इकॉनमी से 15 रन देकर 6 विकेट चटकाए। उन्होंने सबसे पहले एस सजना को बोल्ड किया। सजना ने 21 गेंदों पर 30 रन बनाए। अगली ही गेंद पर उन्होंने मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर को बोल्ड किया। कौर गोल्डन डक का शिकार हुईं। 11वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने अमेलिया केर को LBW आउट किया। केर ने 5 गेंदों पर 2 रन बनाए। ओवर की तीसरी गेंद पर एलिस पेरी ने अमनजोत कौर को बोल्ड कर दिया। कौर ने 2  गेंदों पर 4 रन बनाए। 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर एलिस पेरी ने पूजा वस्त्राकर को बोल्ड किया। पूजा ने 10 गेंदों का सामना किया और वह 6 रन ही बना सकीं। ओवर की आखिरी गेंद पर एलिस पेरी ने नट साइवर-ब्रंट को LBW आउट किया। नट ने 15 गेंदों पर 1 चौके की मदद से 10 रन बनाए।

एलिस पेरी ने नहीं की ज्यादा गेंदबाजी
टूर्नामेंट में एलिस पेरी की गेंदबाजी की बात करें तो उन्हें ज्यादा मौके मिले नहीं। उन्होंने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 2 ओवर गेंदबाजी की थी और उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स के खिलाफ उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। कुछ मुकाबलों में तो उन्होंने गेंदबाजी तक नहीं की, लेकिन RCBW के अहम मुकाबले में उन्होंने गेंद से अहम योगदान दिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस: हेले मैथ्यूज, नट साइवर-ब्रंट, प्रियंका बाला (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, एस सजना, पूजा वस्त्राकर, हुमैरा काजी, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी मोलिनेक्स, एलिस पेरी, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, दिशा कसाट, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका ठाकुर सिंह।

ये भी पढ़ें: IPL Hat Tricks List: गेंदबाज ही नहीं ये तूफानी बल्लेबाज भी IPL में ले चुके हैट्रिक, अमित मिश्रा ने 3 बार किया यह कारनामा

Similar News