Logo
First in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां सीजन शुरू होने में अब 10 दिन बचे हुए हैं। 22 मार्च से IPL 2024 का आगाज होगा। IPL की पहली गेंद प्रवीण कुमार ने की थी, वहीं पहला शतक ब्रेंडन मैकुलम ने लगाया था।

First in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां सीजन शुरू होने में अब 10 दिन बचे हुए हैं। 22 मार्च से IPL 2024 का आगाज होगा। इस सीजन के पहले ही मैच में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (CSK) से होगा। लोकसभा चुनाव को देखते हुए अभी पूरे सीजन का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी सिर्फ 17 दिन का शेड्यूल जारी किया है। इस दौरान 4 डबल हेडर समेत कुल 21 मैच खेले जाएंगे। IPL की शुरुआत 2008 में हुई थी और अब तक 16 सीजन खेले जा चुके हैं। IPL की पहली गेंद प्रवीण कुमार ने की थी, वहीं पहला शतक ब्रेंडन मैकुलम ने लगाया था। आइए जानते हैं कि लीग में पहले गेंद, पहला चौका, पहला छक्का किसने लगाया था। 

2008 में खेला गया था पहला सीजन
इंडियन प्रीमियर लीग का पहला सीजन 2008 में खेला गया था। 18 अप्रैल 2008 को खेले गए पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ था। बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रेंडन मैकुलम के नाबाद शतक की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 222 रन बनाए थे। जवाब में RCB 15.1 ओवर में 82 रन पर सिमट गई थी।

प्रवीण कुमार ने की थी पहली गेंद
IPL की पहली गेंद RCB के तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने की थी, जिसका सामना KKR के कप्तान सौरव गांगुली ने किया था। इसके अलावा लीग का पहला रन ब्रेंडन मैकुलम ने प्रवीण कुमार की गेंद पर बनाया था। लीग का पहला चौका और छक्का भी ब्रेंडन मैकुलम ने लगाया था। उन्होंने जहीर खान की गेंद पर यह कारनामा किया था। IPL का पहला अर्धशतक और शतक भी कीवी बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम ने जड़ा था।

जहीर खान ने लिया पहला विकेट
IPL का पहला विकेट जहीर खान ने अपने नाम किया था। RCB के तेज गेंदबाज जहीर खान ने KKR के कप्तान सौरव गांगुली को जैक कैलिस के हाथों कैच आउट कराया था। दादा ने 12 गेंदों पर 10 रन बनाए थे। इसके साथ ही कैलिस लीग का पहला कैच लेने वाले फील्डर बने थे। दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटलस) के ग्लेन मैकग्राथ ने IPL में पहला मेडन ओवर किया था। उन्होंने लीग का पहला 4 विकेट हॉल भी अपने नाम किया था।

पाकिस्तानी विकेटकीपर ने की थी पहली स्टंपिंग
IPL की पहली स्टंपिंग पाकिस्तान के विकेटकीपर कामरान अकमल ने की थी। उन्होंने श्रीलंकाई बल्लेबाज महेला जयवर्धने को अपना शिकार बनाया था। एशले नोफ्के लीग में रन आउट होने वाले पहले खिलाड़ी थी। अजीत अगरकर और ऋद्धिमान साहा ने एशले को रन आउट करने में योगदान दिया था। ब्रेंडन मैकुलम IPL में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले पहले क्रिकेटर थे। शॉन मार्श लीग में लीग में ऑरेंज कैप हासिल करने वाले पहले प्लेयर थे। उन्होंने पहले सीजन में 616 रन बनाए थे। पाकिस्तान के सोहेल तनवीर IPL में पर्पल कैप प्राप्त करने वाले पहले गेंदबाज थे। उन्होंने IPL 2008 में 22 विकेट झटके थे। राजस्थान रॉयल्स के शेन वाटसन को पहले सीजन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। उन्होंने पहले सीजन 15 मुकाबलों में 472 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने 17 विकेट भी चटकाए थे।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: मेगा ऑक्शन में नजर आ सकते हैं रोहित शर्मा, CSK दांव लगाकर सौंप सकती कप्तानी; 3 कारणों से जानिए क्यों?

5379487