MS Dhoni vs Rizwan: 'क्या फूंक रहे हो आजकल...' धोनी की रिजवान से तुलना पर भड़के हरभजन, पाकिस्तानी को सुनाई खरी-खोटी

Harbhajan singh on ms dhoni mohammad rizwan comparison
X
Harbhajan singh on ms dhoni mohammad rizwan comparison
Harbhajan Singh on MS Dhoni Rizwan comparison: हरभजन सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी की पाकिस्तानी विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान से तुलना करने पर पाकिस्तानी पत्रकार की क्लास लगा दी।

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी की पाकिस्तान विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान से तुलना करने वाले पाकिस्तानी पत्रकार की क्लास लगा दी है। दरअसल, पाकिस्तानी पत्रकार ने धोनी और रिजवान की फोटो एक्स पर शेयर कर लोगों से पूछा था कि दोनों में से कौन बेस्ट है। हरभजन को पाकिस्तानी पत्रकार का ये अंदाज पसंद नहीं आया और उन्होंने ट्वीट कर खूब खरी-खोटी सुनाई।

हरभजन सिंह ने पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब देते हुए कहा,"आजकल आप क्या स्मोक कर रहे हैं ? यह कितना मूर्खतापूर्ण सवाल है। भाइयों इसको बताओ, धोनी हर मायने में मोहम्मद रिजवान से बहुत आगे हैं। अगर आप रिजवान से भी पूछेंगे तो वह भी आपको ईमानदारी से जवाब देंगे। मुझे रिजवान पसंद है वह शानदार खिलाड़ी हैं जो हमेशा अपनी टीम को जिताने के इरादे से खेलते हैं। लेकिन यहां आप गलत तुलना कर रहे। धोनी आज भी विश्व क्रिकेट में नंबर 1 हैं। स्टंप के पीछे उनसे बेहतर कोई है ही नहीं।"

धोनी भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफलतम कप्तान हैं। वो टी20, वनडे विश्व कप जीत चुके हैं। इतना ही नहीं, उनकी कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती है। जबकि रिजवान के नाम ऐसी कोई सफलता नहीं है। धोनी की अगुआई में ही भारत टेस्ट में नंबर-1 भी बना था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story