Logo
Hardik Pandya ने नए साल के मौके पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो जिम में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली। टीम इंडिया के लिए नए साल पर अच्छी खबर आई है। चोट के कारण लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की वापसी जल्द होती दिख रही। पंड्या ने नए साल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो जिम में पसीना बहाते दिख रहे हैं। इसमें वो अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज करते नजर आ रहे। वीडियो में पंड्या को जिम में वेट ट्रेनिंग के साथ ही स्ट्रेचिंग करते देखा जा सकता है। इससे इस बात की उम्मीद जग गई है कि वो जल्द ही टीम इंडिया में वापसी करेंगे। 

पंड्या चोट की वजह से साउथ अफ्रीका दौरे पर भी नहीं गए हैं। वहीं, इस तरह की मीडिया रिपोर्ट्स भी आईं थीं कि विश्व कप में लगी चोट के कारण वो आईपीएल 2024 में भी नहीं खेलेंगे। लेकिन, जिम में उनके वेट ट्रेनिंग को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि वो जल्द कमबैक करेंगे। आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले पंड्या को मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था। वो आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते नजर आएंगे। उनसे पहले रोहित शर्मा मुंबई टीम के कप्तान थे। 

हार्दिक ने गुजरात टाइटंस के लिए 31 मैचों में, 37.86 की औसत और 133 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 833 रन बनाए है, जिसमें 6 अर्धशतक और 87 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर था। उन्होंने टीम के लिए 11 विकेट भी लिए है, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन पर 3 विकेट था। पंड्या ने 2015 से 2021 के बीच मुंबई इंडियंस के लिए 92 मैच खेले थे और इसमें 27.33 की औसत और 153 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 1,476 रन बनाए थे। इसमें चार अर्धशतक और 91 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर था। उन्होंने टीम के लिए 42 विकेट भी लिए थे। 

पंड्या ने पांच आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं - चार मुंबई इंडियंस (2015, 2017, 2019, 2020) और एक गुजरात टाइटंस के साथ। 

5379487