Virat kohli-Anushka Sharma: क्या लंदन में शिफ्ट हो गए विराट-अनुष्का?, सोशल मीडिया पर हो रहे दावों का सच

Virat kohli and Anushka Sharma
X
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा लंदन चले गए।
Virushka: विराट कोहली अपनी फैमिली के साथ लंदन शिफ्ट हो गए हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि लंदन में उन्होंने घर खरीद लिया है।

Virat kohli-Anushka Sharma: टी20 विश्वकप जीत के बाद विराट कोहली और उनकी फैमिली के लंदन शिफ्ट होने की बात कही जा रही है। मुंबई में विक्ट्री परेड के बाद विराट कोहली सीधे लंदन रवाना हो गए थे। उनकी तस्वीरें सामने आई थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का शर्मा अपने बेटे अकाय और बेटी वामिका के साथ पहले से ही लंदन में मौजूद हैं। दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली अब परिवार सहित लंदन शिफ्ट हो गए हैं। हाालंकि खुद विराट ने ऐसी किसी बात का समर्थन नहीं किया है।

लंदन में खरीदा 10 करोड़ का घर
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने लंदन में 10 करोड़ रुपए कीमत का घर खरीदा था। इसके बाद अब सोशल मीडिया पर लोग दावा कर रहे हैं कि कपल लंदन में शिफ्ट हो गया है। मुंबई और दिल्ली में भी विराट कोहली के घर हैं।

लंदन में समय बीता रही अनुष्का
अनुष्का शर्मा, बेटे अकाय के जन्म से पहले ही लंदन चली गई थी। विश्वकप से पहले विराट कोहली भी टीम से ब्रेक लेकर लंदन गए थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story