IND vs ENG: मुंबई के महारथियों ने इंग्लैंड को दिन में दिखाए तारे, ताबड़तोड़ अंदाज में जोड़े 172 रन; धवन-मुरली विजय को पीछे छोड़ा

IND vs ENG 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मुकाबले के चौथे दिन भारत ने दूसरी पारी 430 रन बनाकर घोषित कर दी। पहली पारी के आधार पर भारत को 556 रनों की बढ़त मिली। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल 214 और सरफराज खान 68 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले इन दोनों ही महारथियों ने 5वें विकेट के लिए 158 गेंदों पर 172 रन जोड़े। इसके साथ ही इस जोड़ी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह किसी भारतीय जोड़ी द्वारा टेस्ट में सर्वाधिक रन रेट (6.53) से की गई 150+ रनों की साझेदारी है।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG 3rd Test: यशस्वी जायसवाल ने रच दिया इतिहास, टेस्ट इनिंग में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने
सरफराज-यशस्वी की जोड़ी ने बनाया यह कीर्तिमान
इसके साथ ही मुंबई की इस जोड़ी ने शिखर धवन और मुरली विजय के बीच अफानिस्तान के खिलाफ 2018 में 5.86 की रन रेट से हुई पार्टनरशिप का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारतीय जोड़ी द्वारा टेस्ट में सर्वाधिक रन रेट से की गई अन्य पार्टनरशिप की बात करें तो रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत ने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ 5.76 की रन रेट से, जडेजा और विराट कोहली ने 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5.74 की रन रेट से, वीरेंद्र सहवाग और मुरली विजय ने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ 5.64 की रन रेट से 150+ रनों की साझेदारी की थी।
भारतीय जोड़ी द्वारा सर्वाधिक रन रेट से 150+ रनों की साझेदारी
- 6.53 - यशस्वी जयसवाल और सरफराज खान बनाम इंग्लैंड, 2024
- 5.86 - शिखर धवन और मुरली विजय बनाम अफगानिसतान, 2018
- 5.76 - रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत बनाम इंग्लैंड, 2022
- 5.74 - रवींद्र जडेजा और विराट कोहली बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2019
- 5.64 - वीरेंद्र सहवाग और मुरली विजय बनाम श्रीलंका, 2009
पहली पारी में सरफराज ने लगाया था अर्धशतक
इससे पहले तीसरे टेस्ट की पहली पारी में भी सरफराज ने अर्धशतक लगाया था। उन्होंने 66 गेंदों पर 62 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 1 छक्का जड़ा था। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सरफराज के बीच तालमेल में कमी देखने को मिली थी, जिसके चलते सरफराज रन आउट हुए थे। दूसरी ओर यशस्वी ने पहली पारी में 10 गेंदों पर 10 रन बनाए थे। यशस्वी मौजूदा टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह अब तक 3 टेस्ट की 6 पारियों में 545 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 2 दोहरे शतक लगाए हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG 3rd Test: दूसरी पारी में भी जमकर गरजा सरफराज खान का बल्ला, लगाया अर्धशतक; खास क्लब में हुए शामिल
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS