Logo
ICC Number One Test Batter: अंग्रेज बैटर आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंच गया। उन्होंने 9वीं बार यह कारनामा कर दिखाया।

ICC Number One Test Batter: इंग्लैंड के बैटर जो रूट टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन बन गए हैं। उन्होंने केन विलियम्सन को पीछे छोड़ दिया। जो रुट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट की पहली पारी में 87 रनों की पारी खेली थी। जो रूट टेस्ट क्रिकेट में फिर से उभरकर सामने आ गए हैं। उन्होंने बड़ा माइलस्टोन हासिल किया। उन्होंने महान क्रिकेटर ब्रायन लारा का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ब्रायन लारा ने टेस्ट क्रिकेट में 11,953 रन बनाए हैं। जबकि जो रूट 12,207 रन बना चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ 9685 रन और विराट कोहली 8848 रन बना चुके हैं। 

आईसीसी की तरफ से जारी टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में जो रूट 872 अंक के साथ पहले नंबर पर काबिज हो गए हैं। वहीं, भारतीय के रोहित शर्मा 751 अंक लेकर छठवें स्थान पर हैं। यशस्वी जायसवाल 740 अंक लेकर सातवें पायदान पर हैं। जबकि विराट कोहली 737 अंक लेकर 10वें नंबर पर हैं।

कब-कब बने नंबर वन बैटर  
जो रूट 9वीं बार टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले वह अगस्त 2015 में टेस्ट के टॉप बैटर बने थे। इसके बाद वह एशेज के शुरुआती मैचों में शानदार प्रदर्शन के बाद जून 2023 में नंबर वन बल्लेबाज बने थे।

ICC टॉप 10 बैटर 
जो रूट (इंग्लैंड)- 872 
केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड)- 859
बाबर आजम (पाकिस्तान)- 768
डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड)- 768 
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)- 757
रोहित शर्मा (भारत)- 751
हैरी ब्रुक (इंग्लैंड)- 749 
यशस्वी जायसवाल (भारत)- 740 
दिमुथ करुमारत्ने (श्रीलंका)-739 
विराट कोहली (भारत)- 737 

5379487