Logo
U19 World Cup 2024 Team of the Tournament: अंडर-19 विश्व कप 2024 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 79 रन से मात दी थी। पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम निर्णायक मैच में बुरी तरह लड़खड़ा गई थी।

U19 World Cup 2024 Team of the Tournament: अंडर-19 विश्व कप 2024 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 79 रन से मात दी थी। पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम निर्णायक मैच में बुरी तरह लड़खड़ा गई थी। इसके साथ ही कंगारू टीम ने चौथी बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अंडर-19 विश्व कप की 'टीम ऑफ द टूर्नामेंट' घोषित की है। इसमें भारत के 4 और ऑस्ट्रेलिया के 3 खिलाड़ियों को जगह मिली है।

ह्यू वीबगेन को सौंपी टीम की कमान
ICC ने ऑस्ट्रेलिया को खिताब जिताने वाले ह्यू वीबगेन को इस टीम का कप्तान बनाया है। साथ ही हैरी डिक्सन और कैलम विडलर को अंतिम 11 में जगह मिली है। इसके अलावा इस टीम में भारतीय टीम के कप्तान उदय सहारन, मुशीर खान, सचिन धास और सौम्य पांडे को शामिल किया गया है। आइए टूर्नामेंट में इस भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में जानते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ICC (@icc)

उदय सहारन
भारतीय टीम के कप्तान उदय सहारन ने अंडर 19 विश्व कप 2024 में उम्दा प्रदर्शन किया। वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 7 मुकाबलों में 56.71 की औसत और 77.69 की स्ट्राइक रेट से 397 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा। भारतीय कप्तान (8) फाइनल में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, लेकिन उन्होंने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका (81) के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेली थी। 

मुशीर खान
मुशीर खान का अंडर 19 विश्व कप 2024 में उम्दा प्रदर्शन रहा। उन्होंने 7 मुकाबलों में 60 की औसत और 98.09 की स्ट्राइक रेट से 360 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 1 अर्धशतक जड़ा। वह टूर्नामेंट में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। 

सचिन धास
अंडर 19 विश्व कप 2024 में भारतीय मिडिल ऑर्डर बल्लेबाल सचिन धास ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने 7 मुकाबलों में 60.60 की औसत और 116.54 की स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए। सेमीफाइनल में उन्होंने 95 गेंदों पर 96 रन की पारी खेली थी। टूर्नामेंट में उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक भी लगाया। वह अंडर 19 विश्व कप 2024 में 5वें सर्वाधिक रन बनाने बल्लेबाज थे।

सौम्य पांडे
अंडर 19 विश्व कप 2024 में भारतीय स्पिनर सौम्य पांड़े ने अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ी। टूर्नामेंट में उन्होंने 7 मुकाबलों में 10.28 की औसत से 18 विकेट चटकाए। वह टूर्नामेंट में दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। 

अंडर-19 विश्व कप 2024 के लिए ICC की टीम ऑफ द टूर्नामेंट: लुआन ड्रे प्रीटोरियस (विकेटकीपर), हैरी डिक्सन, ह्यू वीबगेन (कप्तान), मुशीर खान, उदय सहारन, सचिन धास, नाथन एडवर्ड, कैलम विडलर, उबैद शाह, क्वेना मफाका और सौम्य पांडे।

ये भी पढ़ें: U19 WC 2024 Final: भारतीय कप्तान उदय सहारन ने बताया हार का कारण, इन चीजों को ठहराया जिम्मेदार

5379487