IPL 2024: 'धोनी संन्यास लें तो रोहित बन सकते हैं CSK के कप्तान, जानिए किसने आईपीएल 2024 से पहले ये बात

IPL 2024: अंबाती रायुडू का कहना है कि आने वाले समय में रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल सकते हैं और इस टीम की कप्तानी भी कर सकते हैं।;

Update: 2024-03-11 10:17 GMT
Rohit Sharma
रोहित शर्मा अगले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स से खेल सकते हैं।
  • whatsapp icon

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होगा। सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चेन्नई में होगा। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले अंबाती रायुडू जो मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों की तरफ से खेले हैं, ने लीग को लेकर अपनी राय जाहिर की। उन्होंने कहा कि अगर धोनी संन्यास ले लेते हैं तो फिर रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बन सकते हैं। वैसे, आईपीएल 2024 में मुंबई की कप्तानी हार्दिक पंड्या करते नजर आएंगे। रोहित बतौर बल्लेबाज मुंबई के लिए खेलेंगे। मुंबई ने हार्दिक को गुजरात टाइटंस से ऑल कैश डील के तहत ट्रेड किया था। 

अंबाती रायुडू ने माना कि हार्दिक पंड्या के लिए मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करना कठिन होगा क्योंकि गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस का सेट-अप काफी अलग है। रायुडू ने कहा कि पंड्या को एक साल तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलना चाहिए था और फिर टीम का नेतृत्व करना चाहिए था क्योंकि रोहित अभी भी भारतीय कप्तान हैं। 

रायुडू ने कहा कि रोहित शर्मा चाहें तो अगले 5-6 साल तक आईपीएल खेल सकते हैं। अगर वो कप्तान बनना चाहते हैं तो पूरी दुनिया उनके लिए खुली हुई है। वो जहां चाहे, वहां कप्तानी कर सकते हैं। मैं चाहता हूं कि रोहित 2025 यानी अगले साल से चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करें। अगर एमएस धोनी संन्यास ले लें तो फिर रोहित सीएसके की कमान संभाल सकते हैं। 

बता दें कि रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। रोहित ने 243 मैच में 6211 रन बनाए। मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2024 में पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस से 24 मार्च को होगा। 

Similar News