Logo
IND U19 vs SA U19, Semi Final: अंडर-19 विश्व कप 2024 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका टीम को 2 विकेट से हराया।

Ind U19 vs SA U19, Semi Final: अंडर-19 विश्व कप 2024 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मंगलवार को भारतीय अंडर-19 टीम ने दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम को 2 विकेट से हराया। बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान उदय सहारण ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट के नुकसान पर 244 रन बनाए। भारत की ओर से राज लिम्बानी ने 3, मुशीर खान ने 2 और नमन तिवारी, सौम्य पांडे ने 1-1 विकेट चटकाया। जवाब में भारतीय टीम ने 8 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। 

शतक से चूके सचिन दास

भारत की ओर से सचिन दास ने सबसे ज्यादा 96 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान उदय सहारन ने 124 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका अंडर 19 टीम की ओर से क्वेना मफाका और ट्रिस्टन लुस ने 3-3 विकेट लिए। टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 8 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 और पाकिस्तान अंडर 19 टीम के बीच खेला जाएगा। इस मैच की विजेता टीम 11 फरवरी को फाइनल में भारतीय टीम से भिड़ेगी।

Ind U19 vs SA U19, Semi Final Update-

कप्तान हुए रन आउट
भारत को जीत के लिए 1 रन चाहिए था, लेकिन उससे पहले ही भारतीय कप्तान उदय सहारन 1 रन चुराने के प्रयास में रन आउट हो गए। उन्होंने 124 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली।

भारत को लगा 7वां झटका
भारतीय टीम को लगातार दूसरा झटका लगा है। मुरुगन अभिषेक खाता खोले बिना ही रन आउट हो गए है। 

भारत का छठा विकेट गिरा
भारत का छठा विकेट गिर गया है। विकेटकीपर अरवेल्ली अवनीश ने 18 गेंदों पर 10 रन बनाए।

भारत का 5वां विकेट गिरा
भारतीय टीम का 5वां विकेट गिर गया है। सचिन दास ने महत्वपूर्ण पारी खेली। हालांकि, वह शतक से चूक गए। उन्होंने 95 गेंदों पर 96 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का लगाया। 

उदय सहारन की कप्तानी पारी
शुरुआत 4 विकेट जल्दी खोने के बाद उदय सहारन ने सचिन दास के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला। दोनों ने शतकीय साझेदारी हो चुकी है। दास के बाद अब उदय भी अर्धशतक लगा चुके हैं। 

सचिन दास ने लगाया अर्धशतक
32 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद कप्तान  उदय सहारन और सचिन दास ने भारतीय पारी को संभाला है। इस दौरान सचिन ने अर्धशतक भी लगाया। उन्होंने इसके लिए 47 गेंदों का सहारा लिया। 

भारत को लगा चौथा झटका
भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही है। प्रियांशु मोलिया के रूप में टीम को तीसरा झटका लगा है। उन्होंने 10 गेंदों पर 5 रन बनाए हैं। 

भारत का तीसरा विकेट गिरा
अर्शिन कुलकर्णी के रूप में भारतीय टीम को तीसरा झटका लगा है। उन्होंने 30 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 12 रन बनाए। 

भारत को दूसरा झटका लगा
8 रन के भीतर भारतीय टीम का दूसरा विकेट गिरा गया है। मुशीर खान ने 12 गेंदों पर 4 रन बनाए। 

भारत का पहला विकेट गिरा
भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। पहली ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह गोल्डन डक का शिकार हुए। 

दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 244 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 244 रन बनाए हैं। रिले नॉर्टन 7 और ट्रिस्टन लुस 23 रन बनाकर नाबाद रहे।

दक्षिण अफ्रीका को 7वां झटका
कप्तान जुआन जेम्स के रूप में दक्षिण अफ्रीका का 7वां विकेट गिरा है। उन्होंने 19 गेंदों पर 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 24 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका का छठा विकेट
रिचर्ड सेलेट्सवेन के रूप में दक्षिण अफ्रीका को छठा झटका लगा है। उन्होंने 100 गेंदों पर 64 रन की पारी खेली। 

दक्षिण अफ्रीका का 5वां विकेट गिरा
दक्षिण अफ्रीका का 5वां विकेट गिरा गया है। दीवान मरैस ने 7 गेंदों पर 3 रन की पारी खेली। सौम्य पांडे ने उनका विकेट चटकाया। 

दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा
दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा गया है। ओलिवर व्हाइटहेड ने 34 गेंदों पर 22 रन की पारी खेली। मुशीर खान ने उन्हें पवेलियन भेजा।

दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा
दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट गिर गया है। सलामी बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने 102 गेंदों पर 76 रन बनाए। 

दक्षिण अफ्रीका को लगा दूसरा झटका
सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम को दूसरा झटका लगा है। डेविड टीगर खाता तक नहीं खोल सके। राज लिम्बानी ने उन्हें बोल्ड किया। 

दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट गिरा
23 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम का पहला विकेट गिरा है। सलामी बल्लेबाज स्टीव स्टोक ने 17 गेंदों पर 14 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का भी लगाया। 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दक्षिण अफ्रीका U-19: लुआन-ड्रे प्रिटोरियस (विकेटकीपर), स्टीव स्टोक, डेविड टीगर, रिचर्ड सेलेट्सवेन, दीवान मरैस, जुआन जेम्स (कप्तान), ओलिवर व्हाइटहेड, रिले नॉर्टन, ट्रिस्टन लुस, नकोबानी मोकोएना, क्वेना मफाका।
भारत U-19: आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), प्रियांशु मोलिया, सचिन दास, अरावेली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, राज लिम्बानी, नमन तिवारी, सौम्य पांडे।

ये भी पढ़ें: AUS vs WI ODI: अपने 1000वें वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास, जानकार आपको भी नहीं होगा यकीन

टूर्नामेंट में भारतीय टीम का सफर
भारत अंडर-19 टीम ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश अंडर-19 टीम को 84 रन से हराया था। ग्रुप स्टेज के दूसरे मैच में भारत ने आयरलैंड अंडर-19 टीम को 201 और तीसरे मैच में US अंडर-19 टीम को 201 रन से पटखनी दी थी। सुपर-6 के पहले मैच में भारत अंडर-19 टीम ने न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम को 214 रन से मात दी थी। सुपर-6 के अपने दूसरे मैच में उदय सहारन की कप्तानी वाली टीम ने नेपाल अंडर-19 टीम को 132 रन से परास्त किया था।

ये भी पढ़ें: MS Dhoni: बेटी के बर्थडे पर भगवान की शरण में पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, इस मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना

5379487