Logo
IND vs ENG 3rd Test, Day-1: भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है।

IND vs ENG 3rd Test, Day-1 : भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला गुरुवार से राजकोट में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारत की ओर से सरफराज खान और ध्रुव जुरेल को डेब्यू कैप सौंपी गई। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 326 रन है। रवींद्र जडेजा 110 और कुलदीप यादव 1 रन बनाकर नाबाद हैं। 

IND vs ENG 3rd Test, Day-1 

पहले दिन का खेल समाप्त

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। 22 के स्कोर पर भारतीय टीम को पहला झटका लगा। यशस्वी जायसवाल 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 24 के स्कोर पर भारतीय टीम को दूसरा झटका लगा। पिछले मैच के शतकवीर शुभमन गिल तीसरे टेस्ट की पहली पारी में खाता तक नहीं खोल सके। 33 के स्कोर पर भारतीय टीम का तीसरा विकेट गिरा। रजत पाटीदार ने 15 गेंदों का सामना किया और वह 5 रन ही बना सके। इसके बाद रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने 204 रनों की साझेदारी की। 237 के स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा बेन स्टोक्स को कैच थमा बैठे। रोहित ने 196 गेंदों पर 131 रन बनाए। इसके बाद सरफराज बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने डेब्यू टेस्ट में अर्धशतक लगाया। सरफराज ने 66 गेंदों पर 62 रन बनाए।

भारत का 5वां विकेट गिरा
भारतीय टीम को सरफराज खान के रूप में 5वां झटका लगा। सरफराज खान ने 66 गेंदों पर 62 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 1 छक्का लगाया। रवींद्र जडेजा के साथ तालमेल में कमी के चलते वह रन आउट हुए। 

सरफराज ने लगाया अर्धशतक

डेब्यू टेस्ट में सरफराज खान ने वनडे के अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 48 गेंदों पर अपना पहला टेस्ट अर्धशतक लगाया।

रोहित शर्मा लौटे पवेलियन
भारत को चौथा झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। कप्तान रोहित शर्मा ने 196 गेंदों पर 131 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 3 छक्के लगाए। मार्क वुड ने उन्हें बेन स्टोक्स के हाथों कैच आउट कराया। वुड और रवींद्र जडेजा के बीच चौथे विकेट के लिए 204 रनों की साझेदारी हुई। 

रोहित शर्मा ने लगाया शतक
चाय काल के बाद रोहित शर्मा ने अपना टेस्ट शतक पूरा किया। उन्होंने अपने करियर के 11वें टेस्ट शतक के लिए 157 गेंदों का सहारा लिया। उन्होंने टेस्ट में 218 दिन के बाद शतक जमाया। रोहित ने पिछला शतक 13 जुलाई, 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ जमाया था।

चाय तक भारत का स्कोर 185/3
पहले दिन का दूसरा सेशन भारत के नाम रहा। खराब शुरुआत के बाद रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने भारतीय पारी को संभाल लिया है। दोनों के बीच 150 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। चाय तक भारत का स्कोर 185/3 है। रोहित शर्मा 97 और रवींद्र जडेजा 68 रन बनाकर नाबाद हैं। 

भारत का स्कोर 150 पहुंचा
खराब शुरुआत के बाद रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने भारतीय पारी को संभाल लिया है। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हो चुकी है। इस बीच दोनों ही बल्लेबाज अर्धशतक लगा चुके हैं। 

लंच तक भारत का स्कोर 93/3
लंच तक भारत का स्कोर 93/3 है। रोहित शर्मा 52 और रवींद्र जडेजा 24 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

रोहित शर्मा ने लगाया अर्धशतक
भारतीय टीम की खराब शुरुआत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर पारी को संभाला। इस दौरान रोहित ने 71 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। यह उनके टेस्ट करियर का 17वां अर्धशतक है। 

रजत पाटीदार लौटे पवेलियन
33 के स्कोर पर भारतीय टीम को तीसरा झटका लगा है। रजत पाटीदार 5 रन बनाकर बेन डकेट को कैच थमा बैठे। टॉम हार्टले ने अपनी टीम को तीसरी सफलता दिलाई। अब रोहित शर्मा का साथ देने के लिए रवींद्र जडेजा क्रीज पर आए हैं। वह अपने घरेलू मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे हैं। 

भारत का दूसरा विकेट गिरा
दूसरे टेस्ट में शतक लगाने वाले शुभमन गिल तीसरे टेस्ट की पहली पारी में कुछ खास नहीं कर पाए। राजकोट टेस्ट में उन्होंने 9 गेंदों का सामना किया और खाता तक नहीं खोल सके। मार्क वुड ने इंग्लैंड को दूसरी सफलता दिलाई।

भारत को लगा पहला झटका
भारतीय टीम का पहला विकेट गिरा गया है। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 10 गेंदों पर 10 रन बनाए। मार्क वुड ने उन्हें जो रूट के हाथों कैच आउट कराया।

भारत ने जीता टॉस

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। टीम में कई बदलाव किए गए हैं। पहले टेस्ट में चोटिल होने वाले रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है। इसके अलावा सरफराज खान और ध्रुव जुरेल डेब्यू कर रहे हैं। 

रोहित ने कही ये बात
रोहित शर्मा ने कहा, हम पहले बल्लेबाजी करने जा रहे हैं। हमने कुछ बदलाव किये हैं, चार बदलाव किये हैं। कुछ चोटें और कुछ लोग पिछले गेम से वापसी कर रहे हैं। मोहम्मद सिराज और रवींद्र जड़ेजा वापस आ गए हैं। अक्षर पटेल और मुकेश कुमार को जगह नहीं मिली है। यह अच्छी पिच लग रही है, पिछली दो पिचों से बेहतर, जिन पर हमने खेला है। राजकोट की पिच अच्छी मानी जाती है, लेकिन जैसे-जैसे यह आगे बढ़ेगी यह खराब होती जाएगी। जरूरत पड़ने पर लोगों ने खड़े होकर टीम के लिए काम किया है। अगले तीन टेस्ट मैच भी पहले दो की तरह ही रोमांचक होंगे। हमें अपना ध्यान यहीं रखना होगा और देखना होगा कि हम कैसे अच्छा कर सकते हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।

100 या अधिक टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी (देश के अनुसार)
16 - इंग्लैंड
15 - ऑस्ट्रेलिया
13 - भारत
9 - वेस्ट इंडीज
8 - दक्षिण अफ़्रीका
6 - श्रीलंका
5 - पाकिस्तान
4 - न्यूजीलैंड

ये भी पढ़ें: IPL 2024: भारत में ही होगा लीग का आयोजन, इन दिन खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

5379487