Logo
IND vs SL1st T20I Match Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 की सीरीज का पहला मुकाबला पल्लेकल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। भारत ने मैच में 43 रनों से शानदार जीत हासिल की।

IND vs SL1st T20I Match Highlight: भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 की सीरीज का पहला मुकाबला पल्लेकल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला  गया। पहले T20 मैच में भारत ने 43 रनों से शानदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ, टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा मैच 28 जुलाई को खेला जाएगा। श्रीलंका ने टॉस जीतकर में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 213 रन बनाए।

टीम इंडिया ने 35वीं बार 200 से ज्यादा स्कोर किया
यह T20 में 35वीं बार है जब टीम इंडिया ने 200 से अधिक रन बनाए हैं। रन चेज में श्रीलंकाई टीम 19.2 ओवर में 170 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रियान पराग (Riyan Parag) ने 3 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) और अक्षर पटेल (Axar Patel) ने 2-2 विकेट हासिल किए।

रियान पराग का धमाकेदार प्रदर्शन
रियान पराग ने अंतिम ओवर में दो विकेट लेकर मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। उन्होंने महिश थीक्षाना और दिलशान मदुशंका को आउट किया। इस प्रदर्शन से भारतीय टीम ने यह मैच 43 रनों से जीत लिया।

गेंदबाजों ने दिखाया दम
19वें ओवर में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने मथीशा पथिराना को आउट कर श्रीलंका को आठवां झटका दिया। इस ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 170/8 था। अर्शदीप सिंह ने 18वें ओवर में वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) को 2 रन पर रियान पराग के हाथों कैच आउट कराया। इससे पहले उन्होंने कुसल मेंडिस को भी आउट किया था। रियान पराग के ओवर में दो विकेट गिरे। 17वें ओवर की पहली गेंद पर दासुन शनाका रन आउट हुए और चौथी गेंद पर पराग ने कमिंदु मेंडिस को आउट किया।

रवि बिश्नोई हुए घायल
रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi), जो 16वां ओवर गेंदबाजी कर रहे थे, की आंख के नीचे गेंद लग गई। कमिंदु मेंडिस ने बिश्नोई की गेंद को सामने खेला, जिसे पकड़ने की कोशिश में रवि की आंख पर चोट लग गई। इस ओवर की आखिरी गेंद पर बिश्नोई ने कप्तान चरित असलंका को शून्य पर आउट किया।

भारत ने पहले टी20 में श्रीलंका को 214 रन का लक्ष्य़ दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 213 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने सबसे अधिक 58 रन बनाए। वहीं, ऋषभ पंत ने 49 और यशस्वी जायसवाल ने 40 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से मथिशा पथिराना सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 विकेट हासिल किए। 

श्रीलंका की पारी शुरू हो चुकी है। मेजबान टीम ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 55 रन बनाए। फिलहाल पथुम निसांका 31रन और कुसल मेंडिस 23 रन पर खेल रहे हैं। इससे पहले, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 6 ओवर में 74 रन जोड़े थे। इसी स्कोर पर गिल 16 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए। अगली ही गेंद पर यशस्वी भी 40 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत ने मिलकर भारतीय पारी को संभाला और खुलकर बल्लेबाजी की। 

सूर्यकुमार और पंत के बीच तीसरे विकेट के लिए 43 गेंद में 76 रन की साझेदारी हुई। 150 रन के स्कोर पर सूर्यकुमार यादव आउट हुए। उन्होंने 2 छक्के और 8 चौकों की मदद से 26 गेंद में 58 रन कूटे। पंत ने भी 33 गेंद में 49 रन की पारी खेली। निचले क्रम में आए बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं जोड़े सके। फिर भी भारत ने 20 ओवर में 213 रन बनाए। 

गौतम गंभीर की बतौर हेड कोच ये पहला मुकाबला है। वहीं, सूर्यकुमार यादव का भी बतौर फुलटाइम टी20 कप्तान ये पहला ही मैच है। ऐसे में दोनों ही जीत से आगाज करना चाहेंगे।

भारत की तरह श्रीलंका क्रिकेट भी बदलाव के दौर से गुजर रहा है। श्रीलंका ने भी वानिंदु हसारंगा के स्थान पर चरिथ असालंका को टी20 टीम का नया कप्तान बनाया है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में श्रीलंका के जल्दी बाहर होने के बाद हसरंगा ने कप्तानी छोड़ दी थी। श्रीलंका के अंतरिम कोच सनथ जयसूर्या हैं। ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए एक तरह से नई शुरुआत है। 

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सीरीज से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि इंजना बदला है, बोगी वही हैं। उनका इशारा इस बात की तरफ था कि सिर्फ कोच बदला है, बाकी टी20 में खिलाड़ी वहीं हैं। सिर्फ रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा नजर नहीं आएंगे। इन तीनों ने टी20 विश्व कप जीत के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। 

भारत-श्रीलंका टी20 हेड-टू-हेड
भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 29 टी20 खेले गए। इसमें से 19 भारत ने जीते हैं जबकि श्रीलंका ने 9 मुकाबलों में जीत हासिल की है। एक बेनतीजा रहा है। 

दोनों टीमों की  प्लेइंग-11

भारत : शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, रियान पराग, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज। 

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, चरिथ असलांका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, दासुन शनाका, महीश तीक्ष्णा, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।

5379487