India vs Sri Lanka Live Score 2nd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा वनडे खेला जा रहा। 241 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने बिना विकेट गंवाए 8 ओवर में 60 रन बना लिए हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल फिलहाल क्रीज पर हैं। इससे पहले, श्रीलंका ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 240 रन बनाए थे। भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए थे। 

चोटिल वानिंदु हसंरगा के स्थान पर जेफरी वेंडरसे टीम में आए हैं। भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे टाई रहा था। भारत को इस मैच में 15 गेंद पर 1 रन बनाना था औऱ दो विकेट बाकी थे। लेकिन, लगातार दो गेंदों पर 2 विकेट गंवाने से भारत जीत से महरूम रह गया। मैच भले ही टाई रहा लेकिन ये श्रीलंका के लिए किसी जीत से कम नहीं है। 

श्रीलंका ने 1997 के बाद से भारत को किसी भी वनडे द्विपक्षीय सीरीज में नहीं हराया है, लेकिन यहां उनके पास इस हार को तोड़ने का एक मजबूत मौका है।  हालांकि, जब भी हालात विपरीत होते हैं तो ये टीम इंडिया जोरदार पलटवार करती है और कमबैक करती है। ये टाई विराट कोहली और गौतम गंभीर के लिए किसी जख्म से कम नहीं था। क्योंकि एक समय ये दोनों टीम की जीत का जश्न मनाने लगे थे। लेकिन अगले ही पल सब बदल गया। 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर,केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे,अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह। 

श्रीलंका: पाथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानागे, कामिंदु मेंडिस, ड्यूनिथ वेलालागे, जेफरी वेंडरसे, अकिला धनंजय,असिथा फर्नांडो