Logo
Team India T20 Records: टीम इंडिया ने 17 साल बाद टी20 विश्वकप की ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही। इसके साथ ही भारतीय टीम और कप्तान रोहित शर्मा के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हो गए।

Team India T20 Records: भारत टी20 विश्वकप का चैंपियन बन गया है। शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हरा दिया। भारत के 176 रन के जवाब में अफ्रीकी टीम 169 रन ही बना पाई। विश्वकप जीतते ही टीम ने 17 सालों का सूखा खत्म कर दिया। साल 2007 में टीम इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में विश्वकप जीता था। 

इधर, विराट कोहली का प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 59 बॉल पर 76 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने 4.18 रन प्रति ओवर से कम की इकॉनोमी से 15 विकेट लिए। फाइनल जीतने के साथ ही टीम इंडिया और कप्तान रोहित शर्मा के नाम कई रिकॉर्ड्स बन गए। 

कप्तान रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुए ये रिकॉर्ड्स 
1. रोहित शर्मा ऐसे इकलौत भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जो टीम में रहते हुए दो विश्वकप जीतने के गवाह बन गए। 2007 में टी20 विश्वकप जीतने वाली टीम में रोहित युवा बल्लेबाज की तरह शामिल थे। वहीं, 2024 में कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व किया। 

2. रोहित शर्मा टी20 विश्वकप ट्रॉफी जीतने वाले सबसे बड़ी उम्र की कप्तान बन गए हैं। इस समय उनकी उम्र 37 साल है। 

3. रोहित शर्मा भारत की तरफ से सबसे ज्यादा आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अब तक वह 8 फाइनल खेल चुके हैं। उनके साथ इस रिकॉर्ड की बराबरी विराट ने भी की। सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह 7 फाइनल खेल चुके हैं।  
    
4. रोहित शर्मा के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया। विश्वकप फाइनल जीतते ही उन्होंने 50वां टी20 मैच जीत लिया। इस मामले में दूसरे नंबर पर पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम (48 मैच) हैं तो तीसरे नंबर पर युगांडा के कप्तान ब्राइन मसाबा (44 मैच) है।   

टीम इंडिया ने भी बनाए रिकॉर्डस् 

1. विश्वकप फाइनल जीतते ही भारत ने अपने नाम एक रिकॉर्ड बना लिया। टीम ने विश्वकप के दौरान एक भी मैच नहीं हारा। 

2. टीम इंडिया ने स्कोर का बचाव करते हुए दूसरी बार टी20 विश्वकप की ट्रॉफी अपने नाम की। इसके पहले 2007 में ही टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने लक्ष्य का बचाव किया था।

3. जसप्रीत बुमराह ICC टूर्नामेंट में 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' बनने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। 

4. रोहित शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बने हैं। उन्होंने 37 साल 60 दिन की उम्र में खिताब जीता।

5. टीम इंडिया 2 वनडे वर्ल्ड कप, 2 टी-20 वर्ल्ड कप और 2 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बनी है।

6. इंडिया दो बार टी-20 विश्वकप जीतने वाली तीसरी टीम बन गई। भारत ने 2007 में पहला खिताब जीता था। इससे पहले वेस्टइंडीज ने साल 2012 और 2016 में ये कारनामा किया था। वहीं, इंग्लैंड 2010 और 2022 भी ऐसा कर चुकी है। 

5379487