Logo
टी20 विश्वकप फतह करने के बाद गुरुवार सुबह टीम इंडिया बारबाडोस से दिल्ली पहुंची। एयरपोर्ट से लेकर होटल तक फैंस ने खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी भी प्रधानमंत्री आवास में खिलाड़ियों से मिले।

Indian Cricket Team Come in India: टी20 विश्वकप फतह करने के बाद गुरुवार तड़के टीम इंडिया दिल्ली पहुंच गई। टीम इंडिया की विशेष विमान 'चैंपियंस वर्ल्डकप 24' से देश वापसी हुई है। वहीं, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वहां, मौजूद फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया। फैंस ने भारतीय टीम के लिए जमकर नारेबाजी की। टीम इंड‍िया की फ्लाइट सुबह 6 बजे द‍िल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई। यहां क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ देखने को मिली और टीम का भव्य स्वागत किया गया। खिलाड़ियों ने होटल आईटीसी मौर्या में केक काटा।

वहीं, विश्व विजेता टीम के खिलाड़ियों और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 7 लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की। पीएम मोदी से मिलने के बाद टीम इंडिया मुंबई के लिए रवाना हुई। वहां शाम 5 बजे से विक्ट्री परेड का आयोजन किया जाएगा। टीम इंडिया खुली बस में सवार होकर मरीन ड्राइव से लेकर वानखेड़े स्टेडियम पहुंचेगी। वहां बीसीसीआई सचिव जय शाह टीम इंडिया को 125 करोड़ की ईनामी राशि देंगे।   

लाइव अपडेट्स 

भारतीय टीम PM नरेंद्र मोदी से प्रधानमंत्री आवास पर जाकर मिली 

टीम इंडिया पीएम मोदी से मिलने के लिए रवाना 

रोहित शर्मा ने काटा केक 

विराट कोहली ने काटा केक 

सूर्या-जायसवाल ने होटल आईटीसी मौर्या के बहार किया भांगड़ा 

Suryakumar Yadav erupts in joy after landing in India. 😂❤️pic.twitter.com/onaJ0zrdFg

रोहित शर्मा ने किया भांगड़ा 

सुबह 11 बजे PM मोदी से टीम इंडिया की मुलाकात  
भारतीय खिलाड़ी लंबी यात्रा करके आ रहे हैं। लिहाजा खिलाड़ी आराम कर रहे हैं।उन्हें दिल्ली के होटल ITC मौर्या में ठहराया गया है। इससे पहले टीम इंडिया ने बारबाडोस से बुधवार दोपहर में दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। कई घंटों की यात्रा पूरी करने के बाद टीम इंडिया गुरुवार सुबह देश लौट आई। टीम की स्पेशल फ्लाइट ने गुरुवार सुबह करीब 6 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड किया।  

टीम इंडिया दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची 

टीम इंडिया होटल आईटीसी मौर्या पहुंची 

कप्तान रोहित शर्मा अपनी फैमिली के साथ होटल पहुंचे। 

ऋषभ पंत टी20 विश्वकप ट्रॉफी लेकर होटल पहुंचे। 

मुंबई में विक्ट्री परेड 
भारतीय टीम के ल‍िए मुंबई में गुरुवार को ही विक्ट्री परेड का भी आयोजन किया गया है। इसकी घोषणा BCCI सच‍िव जय शाह ने की है। जय शाह ने X पर  एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा-  विश्व चैम्प‍ियन भारतीय टीम के लिए होनी वाली व‍िक्ट्री परेड में हमारे साथ शामिल हों। हमारे साथ जश्न मनाने के लिए 4 जुलाई को शाम 5 बजे से मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे, तारीख नोट कर लें। 

बता दें कि टीम इंडिया बारबाडोस में बेरिल तूफान की वजह से फंसी हुई थी। टीम को 1 जून को देश लौटना था। लेकिन बारबाडोस में बेरिल तूफान की वजह से उड़ानें रद्द कर दी गई थीं। खिलाड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें कुछ दिन बारबाडोस में ही रोका गया। इसके बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने चार्टर्ड फ्लाइट से खिलाड़ियों को देश लाने का फैसला किया। इसके लिए 'चैंपियंस विश्व कप 24' नाम की स्पेशल फ्लाइट भेजी गई।  

5379487