टीम इंडिया 2024 में खेलेगी 3 वर्ल्ड कप, क्या ICC ट्रॉफी का सूखा होगा खत्म?

Indian cricket team
X
भारतीय क्रिकेट टीम 2024 में तीन विश्व कप खेलेगी।
भारतीय क्रिकेट टीम 2024 में एक-दो नहीं बल्कि तीन विश्व कप खेलेगी। ऐसे में आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सूखा खत्म हो सकता है। इसकी शुरुआत जनवरी से होगी।

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम का वनडे विश्व कप जीतने का सपना अधूरा रह गया। इस साल घर में खेले गए विश्व कप के फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा अंदाज में हराया था। ऑस्ट्रेलिया से मिली हार ने भारत का आईसीसी ट्रॉफी जीतने का ख्वाब तोड़ दिया था। अब अगले साल यानी 2024 में टीम इंडिया के पास इस अधूरे सपने को पूरा करने का मौका है। भारत को 2024 में एक-दो नहीं, बल्कि तीन विश्व कप खेलने हैं। ऐसे में भारत के पास इस साल तीन विश्व कप जीतने का भी मौका है।

भारत ने पिछली बार 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आईसीसी ट्रॉफी जीती थी। तब भारत चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने में सफल रहा था। अब 2024 में फिर से ऐसा हो सकता है। लेकिन, अलग-अलग टीमें ऐसा कर सकती हैं। साल के पहले महीने में ही विश्व कप खेला जाना है। भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम जनवरी 2024 में विश्व कप खेलेगी। ये टूर्नामेंट 19 जनवरी से 11 फरवरी 2024 तक साउथ अफ्रीका में खेला जाएगा। ऐसे में भारत के पास अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने का मौका है।

2024 का दूसरा विश्व कप वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेला जाएगा। 4 से 30 जून 2024 तक कैरेबियाई द्वीप समूह में टी20 विश्व कप खेला जाएगा। टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में इस टूर्नामेंट में उतर सकती है। पिछली बार टी20 विश्व कप में भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने हराया था।

इसके बाद साल के आखिर में महिला टी20 विश्व कप खेला जाएगा। ये टूर्नामेंट सितंबर-अक्टूबर में होगा। भारतीय महिला टीम के पास खिताब जीतने का मौका होगा। इस पर महिला टी20 विश्व कप बांग्लादेश में खेला जाएगा। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारतीय मेंस क्रिकेट टीम आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर पाएगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story