World Chess Champion: डी गुकेश से जानबूझकर हारे डिंग लिरेन? रूसी शतरंज महासंघ की मांग- जांच होनी चाहिए  

World Chess Champion: रूसी शतरंज महासंघ ने डी गुकेश की जीत पर सवाल उठाए हैं। रूसी शतरंज महासंघ के प्रमुख आंद्रेई फिलाटोव ने कहा कि जांच की जरूरत है।   ;

Update: 2024-12-13 17:18 GMT
russian federation accuses ding liren for deliberately lost to Indian Grandmaster D Gukesh
डी गुकेश की जीत पर सवाल
  • whatsapp icon

World Chess Champion: भारत के डी गुकेश ने शतरंज चैंपियन बन गए हैं। गुरुवार को उन्होंने विश्व शतरंज चैंपियनशिप में चीनी ग्रैंडमास्टर डिंग लिरेन को हराकर शानदार उपलब्धि हासिल की है। गुकेश ने 14वें गेम में बाजी पलटी और विश्व चैंपियन ग्रैंडमास्टर को मात दी।   

इधर, डी गुकेश की उपलब्धि पर जहां पूरा भारत खुश है तो वहीं, रूसी शतरंज महासंघ के प्रमुख आंद्रेई फिलाटोव ने चीन के डिंग लिरेन पर जानबूझकर हारने का आरोप लगाया है। इससे पहले रूस के पूर्व ग्रैंडमास्टर और शतरंज के पूर्व चैंपियन व्लादिमीर क्रामनिक ने गुकेश की जीत पर निराशा जताई थी। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा था- कोई टिप्पणी नहीं, दुखद। शतरंज जैसा हम जानते थे, उसका अंत। उन्होंने डिंग लिरेन की हार की तुलना बच्चों द्वारा की गई किसी गलती से की। 

इसे भी पढ़ें: कौन हैं डी गुकेशजो 18 की उम्र में बन गए शतरंज के बादशाह, जानिए सबकुछ

रूसी समाचार एजेंसी TASS ने आंद्रेई फिलाटोव के हवाले से कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) को परिणाम की जांच करने को कहा है। आंद्रेई फिलाटोव की तरफ से कहा गया है कि आखिरी गेम के नतीजे ने पेशेवरों और शतरंज प्रशंसकों के बीच घबराहट पैदा कर दी है।

इसे भी पढ़ें: ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश बने शतरंज के सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन: WCC 2024 में चीनी खिलाड़ी को मात देकर रचा इतिहास

आखिरी पलों में चीनी शतरंज खिलाड़ी की हरकतें बेहद संदिग्ध हैं और FIDE द्वारा एक अलग जांच की आवश्यकता है। उन्होंने कहा- डिंग लिरेन खेल के दौरान जिस स्थिति में थे, वहां से हारना एक फर्स्ट क्लास खिलाड़ी के लिए भी मुश्किल है। आज के खेल में चीनी शतरंज खिलाड़ी की हार कई सवाल खड़े करती है। यह जानबूझकर की गई हार लगती है।

इससे पहले भारत के महान ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद शतरंज के विश्व चैंपियन बने थे। आनंद के बाद गुकेश विश्व चैंपियन बनने वाले दूसरे भारतीय ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। विश्वनाथन आनंद ने डी गुकेश को अपनी शतरंज अकादमी में ट्रेनिंग दी थी। गुकेश ने ऐतिहासिक जीत के बाद कहा- मैं पिछले 10 सालों से इस पल का सपना देख रहा था। मुझे खुशी है कि मैंने सपना साकार किया और इसे हकीकत में बदल दिया। 

Similar News