Manu Bhaker: मनु भाकर पर टूटा दुखों का पहाड़, रोड एक्सीडेंट में मामा और नानी की मौत 

Manu Bhaker: भारतीय शूटर मनु भाकर के लिए रविवार की सुबह दुख की खबर लेकर आई। चरखी दादरी में उनके मामा और नानी की सड़क हादसे में मौत हो गई।;

Update:2025-01-19 12:46 IST
मनु भाकर पर टूटा दुखों का पहाड़indian Shooter Manu Bhaker mama and grandmother died in road accident
  • whatsapp icon

Manu Bhaker: भारतीय शूटर मनु भाकर पर दुखों का पहाड़ टूटा है। सड़क दुर्घटना में मनु भाकर की नानी और मामा की मौत हो गई। हादसा चरखी दादरी में सुबह 9 बजे हुआ। महेंद्रगढ़ बायपास रोड पर स्कूटी और ब्रेजा कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार भी पलट गई। 

दरअसल, मनु के मामा युद्धवीर सिंह (55) और नानी सावित्री देवी (75) स्कूटी पर सवार थे। उन्हें ब्रेजा कार ने टक्कर मारी, जिससे मौके पर ही दोनों मां-बेटे की मौत हो गई। हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। जानकारी के मुताबकि, युद्धवीर सिंह हरियाणा रोडवेज दादरी डिपो में चालक हैं। वह सुबह के वक्त ड्यूटी के लिए निकले थे।  

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में भारत की तरफ से 2 कांस्य पदक जीते थे। 2 दिन पहले ही मनु भाकर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया था। मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में पहले 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता। इसके बाद सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर मिक्स्ड टीम में दूसरा कांस्य पदक जीता। 

कार की टक्कर से स्कूटी सवार करीब 55 वर्षीय युद्धवीर सिंह और उनकी मां करीब 75 वर्षीय सावित्री देवी की मौत हो गई। घटना के बाद कार भी मौके पर पलट गई और कार चालक मौके से फरार हो गया।

Similar News