IPL 2024 Auction : आईपीएल नीलामी में 333 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, जानें किस टीम के पास कितना पर्स

IPL 2024
X
IPL 2024 ऑक्शन में कुल 333 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी।
IPL 2024 Auction Final List : आईपीएल 2024 की नीलामी में कुल 333 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। लीग की गवर्निंग काउंसिल ने 1166 में से 333 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। 19 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन में सबसे पहले बैटर्स पर बोली लगेगी।

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के ऑक्शन में कितने खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, लीग की गवर्निंग काउंसिल ने इसकी फाइनल लिस्ट जारी कर दी। 1166 खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, इसमें से फ्रेंचाइजी की सहमति के बाद 333 खिलाड़ियों की फाइनल सूची जारी हुई, जिनपर नीलामी में बोली लगाई जाएगी।

बता दें कि आईपीएल 2024 के लिए नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होगी। ऐसा पहली बार होगा, जब देश से बाहर आईपीएल ऑक्शन होगा। इस ऑक्शन में सभी 10 फ्रेंचाइजी कुल 263 करोड़ रुपए खर्च कर सकती हैं।

नीलामी में 2 खिलाड़ी एसोसिएट नेशन के

आईपीएल नीलामी के लिए फाइनल किए गए 333 खिलाड़ियों में से 214 भारतीय और 119 विदेशी हैं। इसमें से 2 प्लेयर एसोसिएट नेशन के हैं। नीलामी में कुल 116 कैप्ड, 215 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं। कुल 77 स्लॉट खाली हैं, जिसमें 30 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। 2 करोड़ की सबसे ऊंची बेस प्राइस में कुल 23 खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, 1.5 करोड़ की बेस प्राइस वाली लिस्ट में 13 क्रिकेटर हैं।

कैप्ड खिलाड़ियों की लिस्ट में शार्दुल ठाकुर, हर्षल पटेल, मनीष पांडे और उमेश यादव जैसे भारतीय दिग्गज भी शामिल हैं।

ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप विजेता टीम में शामिल रहे ट्रेविस हेड, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क अपनी-अपनी कैटेगरी (क्रमश: कैप्ड बैटर, ऑलराउंडर और गेंदबाज) में खिलाड़ियों के पहले सेट में हैं, जिनपर ऑक्शन में सबसे पहले बोली लगेगी। ऑलराउंडर्स की लिस्ट में विश्व कप 2023 में चमके न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र भी शामिल हैं, जिनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये है।

आइए आपको बताते हैं कि नीलामी में कौन सी टीम कितने पर्स के साथ उतरेगी। किस टीम के पास कितने खिलाड़ियों की जगह खाली है।

आईपीएल 2024 में किस टीम के पास कितना पर्स

फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों की संख्या ओवरसीज खिलाड़ियों की संख्या खर्च की गई रकम (करोड़ों में) सैलरी कैप (करोड़ों में) खाली स्लॉट ओवरसीज स्लॉट
चेन्नई सुपर किंग्स 19 5 68.6 31.4 6 3
दिल्ली कैपिटल्स 16 4 71.05 28.95 9 4
गुजरात टाइटंस 17 6 61.85 38.15 8 2
कोलकाता नाइट राइडर्स 13 4 67.3 32.7 12 4
लखनऊ सुपर जायंट्स 19 6 86.85 13.15 6 2
मुंबई इंडियंस 17 4 82.25 17.75 8 4
पंजाब किंग्स 17 6 70.9 29.1 8 2
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 19 5 76.75 23.25 6 3
राजस्थान रॉयल्स 17 5 85.5 14.5 8 3
सनराइजर्स हैदराबाद 19 5 66 34 6 3
कुल 173 50 737.05 262.95 77 30
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story