IPL 2024 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2024 की शुरुआत शुक्रवार 22 मार्च से हो जाएगी। लीग में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। लीग का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में चेन्नई को होम एडवांटेज मिल सकता है। शनिवार, 23 मार्च को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। जबकि, दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी। 

आपको बता दें कि इस बार के आईपीएल सीजन में शुरुआती 21 मैचों का ही शेड्यूल तय किया गया है, क्योंकि देश में लोकसभा चुनाव होने हैं। इसके बाद के बाकी के मैचों की घोषणा की जाएगी। 

इस टेबल में जाने पूरे 21 मैचों का शेड्यूल 

मैच दिन समय होम टीम अवे टीम वेन्यू
1 22 मार्च 7.30PM चेन्नई सुपर किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू चेन्नई
2 23 मार्च 3.30PM पंजाब किंग्स दिल्ली कैपिटल्स मोहाली
3 23 मार्च 7.30PM कोलकाता नाइट राइडर्स  सनराइजर्स हैदराबाद कोलकाता
4 24 मार्च 3.30PM राजस्थान रॉयल लखनऊ सुपर जॉइंट्स  जयपुर
5 24 मार्च 7.30PM गुजरात टाइटंस मुंबई इंडियंस अहमदाबाद
6 25 मार्च 7.30PM रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू पंजाब किंग्स  बैंगलुरू
7 26 मार्च 7.30PM चेन्नई सुपर किंग्स  गुजरात टाइटंस  चेन्नई 
8 27 मार्च 7.30PM  सनराइजर्स हैदराबाद मुंबई इंडियंस हैदराबाद 
9 28 मार्च 7.30PM राजस्थान रॉयल दिल्ली कैपिटल्स जयपुर 
10 29 मार्च 7.30PM रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू कोलकाता नाइट राइडर्स  बैंगलुरू
11 30 मार्च 7.30PM लखनऊ सुपर जॉइंट्स पंजाब किंग्स  लखनऊ
12 31 मार्च 3.30PM गुजरात टाइटंस सनराइजर्स हैदराबाद अहमदाबाद
13 31 मार्च  7.30PM दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई सुपर किंग्स  विशाखापट्टनम
14 1 अप्रैल 7.30PM मुंबई इंडियंस राजस्थान रॉयल्स मुंबई 
15 2 अप्रैल  7.30PM रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू

लखनऊ सुपर जॉइंट्स

 बैंगलुरू
16 3 अप्रैल 7.30PM दिल्ली कैपिटल्स कोलकाता नाइट राइडर्स  विशाखापटट्नम
17 4 अप्रैल 7.30PM गुजरात टाइटंस पंजाब किंग्स  अहमदाबाद
18 5 अप्रैल 7.30PM सनराइजर्स हैदराबाद चेन्नई सुपर किंग्स हैदराबाद
19 6 अप्रैल 7.30PM राजस्थान रॉयल्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू जयपुर 
20 7 अप्रैल 3.30PM मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स मुंबई
21 7 अप्रैल 7.30PM लखनऊ सुपर जॉइंट्स गुजरात टाइटंस लखनऊ

इसे भी पढ़ें : IPL Purple Cap Winner List : पाकिस्तानी प्लेयर ने पहले सीजन में जीता था पर्पल कैप, भारतीय गेंदबाज भी दो बार कर चुका धमाका

यहां 12 भाषाओं में होगा IPL मैचों का प्रसारण  
क्रिकेट फैंस आईपीएल मैचों को स्टार नेटवर्क के चैनल्स पर देख पाएंगे। वहीं, ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म में जियो सिनेमा पर इन मैचों का प्रसारण किया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म पर 12 भाषाओं में क्रिकेट कॉमेंट्री सुनने को मिलेगी। जिसमें इंग्लिश, हिंदी, मराठी, गुजराती, भोजपुरी, पंजाबी, बंगाली, तेलगू, मलयालम, कन्नड और हरियाणवी में भी इन मैचों का प्रसारण किया जाएगा।