Logo
IPL 2024 के पहले 21 मैच को शेड्यूल जारी हो गया है। 22 मार्च को पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। यानी पिता बनने के बाद विराट कोहली अपने पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली CSK से टकराएंगे।

IPL 2024: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के पहले 21 मैच का शेड्यूल जारी किया। 22 मार्च से 7 अप्रैल के बीच 10 शहरों में 4 डबल हेडर समेत कुल 21 मुकाबले खेले जाएंगे। सभी टीमें कम से कम 3 और अधिकतम 5 मुकाबले खेलेंगी। पहले मैच में पिछले सीजन की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से होगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में विराट कोहली का सामना महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) से होगा। पिता बनने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) अब सीधे आईपीएल 2024 (IPL 2024) में खेलते नजर आएंगे और अपने पहले ही मैच में उनका सामना धोनी से होगा।

ये भी पढ़ें: Delhi Capitals को घर से बाहर खेलने होंगे आईपीएल 2024 के शुरुआती 2 घरेलू मैच, जानिए क्यों ये फैसला लेना पड़ा

टेस्ट सीरीज नहीं खेल रहे विराट कोहली
विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज नहीं खेल रहे हैं। सीरीज के पहले 2 टेस्ट के लिए उनका चयन हुआ था। हालांकि, बाद उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था और रजत पाटीदार को टीम में शामिल किया गया था। इसके बाद कोहली बचे हुए 3 टेस्ट से भी बाहर हो गए थे। ऐसे में अब वह सीधे IPL 2024 में ही खेलते नजर आएंगे। लीग के पहले ही मैच में 22 मार्च को RCB का सामना CSK से होगा। कोहली ने आखिरी मुकाबला 17 जनवरी, 2024 को अफगानिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में खेला था। इसके बाद से ही वह क्रिकेट से दूर हैं। 

हाल ही पिता बने हैं विराट कोहली
विराट कोहली हाल ही पिता बने हैं। अनुष्का शर्मा ने 15 फरवरी को लंदन में एक बेटे को जन्म दिया था। कपल ने इसका नाम अकाय रखा है। विरुष्का ने सोशल मीडिया के जरिए पेरेंट्स बनने की जानकारी दी थी। विराट ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर लिखा था,  "हम लोगों यह बताते हुए बहुत ही खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपनी बेटी वामिका के छोटे भाई और बेटे अकाय का इस दुनिया में स्वागत किया। हम अपने जीवन के इस खूबसूरत पल में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी निजता का सम्मान करें।" 

ये भी पढ़ें: IPL 2024 Schedule: बीसीसीआई ने जारी किया आईपीएल के 17 दिन का शेड्यूल, 4 डबल हेडर समेत 21 मुकाबले; पहला मैच- RCB vs CSK

5379487