IPL 2024: 'फ्लाइट को वापस लौटना पड़ा...' ईरान के इजरायल पर मिसाइल हमले के बीच केविन पीटरसन फंसे, बताया- क्या-क्या हुआ?

IPL 2024: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने ईरान और इजरायल की लड़ाई को लेकर अपना अनुभव शेयर किया है। उनकी फ्लाइट लेट हो गई थी।;

Update:2024-04-14 14:56 IST
केविन पीटरसन ने ईरान इजरायल के बीच बढ़ी टेंशन को लेकर अपना एक डरावना अनुभव साझा किया।Kevin Pietersen
  • whatsapp icon

नई दिल्ली। ईरान के इजरायल पर किए गए मिसाइल हमले का असर केविन पीटरसन पर भी पड़ा। उनकी फ्लाइट को भी बीच रास्ते में रोकना पड़ा। पीटरसन ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। ईरान के इजरायल पर मिसाइलें दागने की वजह से पीटरसन की फ्लाइट को भी रास्ता बदलना पड़ा था और ज्यादा फ्यूल लेने के लिए रुकना पड़ा। ये वाकया तब हुआ, जब पीटरसन आईपीएल 2024 में रविवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले के लिए मुंबई लौट रहे थे।

केविन पीटरसन ने एक्स पर पोस्ट किया और ये जानकारी दी कि ईरान-इजरायल के बीच बढ़े तनाव की वजह से उनकी फ्लाइट को वापस लौटना पड़ा। उन्होंने लिखा, "रात को हमारी फ्लाइट को वापस लौटना पड़ा और ज्यादा ईंधन भरवाना पड़ा क्योंकि ईरान की मिसाइलों से बचने के लिए हमें रास्ता बदलना पड़ा। खैर, अब मैं मुंबई पहुंच गया हूं और बाद में वानखेड़े स्टेडियम में जाऊंगा। ये मेरे सबसे फेवरेट मैदानों में से एक है।"

आईपीएल 2024 में केविन पीटरसन कॉमेंट्री कर रहे थे। लेकिन, बीच में ब्रेक लेकर वो परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए इंग्लैंड चले गए थे। अब कुछ समय फैमिली के साथ बिताने के बाद वो आईपीएल में कॉमेंट्री के लिए वापस लौटे हैं। बता दें कि रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर चेन्नई और मुंबई का मुकाबला होगा। उसमें पीटरसन कॉमेंट्री करते नजर आ सकते हैं। 

Similar News